{"_id":"5c4722d7bdec227391006712","slug":"71548165847-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई सब्जी मंडियां बनेंगी, पुरानी में मिलेंगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई सब्जी मंडियां बनेंगी, पुरानी में मिलेंगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति ने वर्ष 2019-20 के लिए 64945700 रुपये का बजट पारित किया है। एपीएमसी के कुल्लू कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में आगामी वर्ष के लिए बजट का प्रावधान किया गया। एपीएमसी के अध्यक्ष अमर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई।
किसान-बागवानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस वित्त वर्ष में बाह्य सराज की आनी सब्जी मंडी के अतिरिक्त बंजार तथा जनजातीय क्षेत्र लाहौल के कारगा में सब्जी मंडियों को निर्माण किया जाएगा। इनके निर्माण के लिए भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। इसके अलावा जिला में चल रही सब्जी मंडियों को बेहतर सुविधा देने पर भी चर्चा की गई। इसमें साफ-सफाई, पीने का पानी और शौचालयों की उचित व्यवस्था की जाएगी। अमर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला बागवानी के लिए साथ साग सब्जी के उत्पादन के लिए अग्रणी है। ऐसे में जिला में सब्जी मंड़ियों के निर्माण के साथ वर्तमान में चल रही भुंतर, पतलीकूहल, बंदरोल व कुल्लू की सब्जी मंड़ियों में व्यापारियों, आढ़तियों और किसानों-बावानों को अच्छी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर यागेश भार्गव, अमित सूद, इंद्र सिंह प्रेमी, कमलेश, रोशन लाल, चौवे राम, ठाकुर चंद, एपीएमसी सचिव सुशील गुलेरिया तथा अधीक्षक हीरा लाल नैय्यर तथा बलदेव ठाकुर उपस्थित रहे।