{"_id":"5c41dbe1bdec22736a768569","slug":"71547820001-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन गतिविधियों में प्रयोग न हो निजी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन गतिविधियों में प्रयोग न हो निजी वाहन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। आगामी पर्यटन सीजन को लेकर मनाली में पर्यटन कारोबारियों की बैठक हुई। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन, मनाली होटलियर एसोसिएशन, लग्जरी कोच, जीप यूनियन तथा व्यापार मंडल मनाली की बैठक हुई, जिसमें मनाली आने वाले पर्यटकों को मिलने वाली सुविधा को लेकर प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बड़े पैमाने पर निजी वाहन पर्यटन गतिविधियों में प्रयोग किए जा रहे हैं। इससे मनाली के टैक्सी ऑपरेटरों का रोजगार छीन रहा है। ऐसे वाहनों को प्रशासन और सरकार से जब्त करने का आग्रह किया है। बैठक में आगामी पर्यटन सीजन के दौरान रोहतांग जाने वाले वाहनों की संख्या 1200 से बढ़ाकर तीन हजार करने का भी आग्रह सरकार और प्रशासन से किया गया है। बैठक में पलचान -रोहतांग रोप वे लगाने पर भी चर्चा हुई और सभी ने इसका कड़ा विरोध किया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इन समस्याओं को लेकर जल्द ही सरकार और प्रशासन के साथ बैठक की जाएगी। इस दौरान टैक्सी यूनियन की प्रधान गुप्त राम, मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर, उप प्रधान मुकेश ठाकुर, सचिव अजय ठाकुर, चंद्र सेन ठाकुर, व्यापार मंडल मनाली के चेयरमैन सुनील कात्यान, लग्जरी कोच यूनियन के प्रधान दिनेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष रघु नेगी आदि उपस्थित रहे।