फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   स्वास्थ्य सेेवाओं के लिए क्रमिक अनशन शुरू

स्वास्थ्य सेेवाओं के लिए क्रमिक अनशन शुरू

Mon, 10 Dec 2018 06:39 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 06:39 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेेवाओं के लिए क्रमिक अनशन शुरू
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सैंजो (कुल्लू)। सीएचसी सैंज में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संघर्ष समिति व ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लोगों ने बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सोमवार को क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की। 16 दिसंबर तक सैंज में यह अनशन चलेगा।

संघर्ष समिति सैंज के अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा कि दिसंबर तक ग्रामीण क्रमिक अनशन पर बैठेंगे। हर 24 घंटे के बाद दूसरे अनशनकारी बैठेंगे। इससे पहले पांच दिसंबर को धरना प्रदर्शन कर संघर्ष समिति ने सरकार व विभाग को चेताया था कि सैंज सीएचसी में डॉक्टरों के खाली पद भरे जाएं। इसके बावजूद घाटी के लोगों की मांग को नहीं सुना गया। उन्होंने कहा कि सरकार सैंज घाटी की जनता के साथ भेदभाव कर रही है। जब तक मांगे नहीं मानी जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा। किसान सभा के अध्यक्ष शेर सिंह नेगी ने कहा है कि 15 पंचायतों की जनता स्वास्थ्य सुविधा से वंचित है। डॉक्टरों के खाली पद नहीं भरे जा रहे और न ही अस्पताल में इमरजेंसी सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अगर जल्द ही सैंज अस्पताल में सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई गई तो संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इसके साथ सैंज आने वाले मंत्रियों का घेराव किया जाएगा। हालांकि समस्या को लेकर मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर भेजा गया है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई भी समाधान नहीं किया गया है। इस दौरान शिवा युवक मंडल प्रधान रोहित चौधरी, महिला मंडल प्रधान मालती देवी, युवक मंडल प्रधान ओमदत्त, युवा नेता तेजा सिंह ठाकुर, डोला सिंह महंत, कैलाश ठाकुर, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, संजू बिष्ट, लाल दास, गविश शर्मा, मोती राम कटवाल, अशोक कुमार, रेपती राम, हीरे लाल, किशोरी लाल, मदन लाल, मेहर चंद, आलम, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, मोती लाल, भाग सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed