फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली-सरचू मार्ग पर डबललेन पुल का उदघाटन

मनाली-सरचू मार्ग पर डबललेन पुल का उदघाटन

Sat, 08 Dec 2018 07:15 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
मनाली-सरचू मार्ग पर  डबललेन पुल का उदघाटन
रोहतांग, लाहौल-लेह जाने वालों को जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन

मनाली-सरचू मार्ग पर छह करोड़ से बने डबललेन पुल का किया उद्घाटन
मार्ग पर सात पुलों का निर्माण कार्य भी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। मनाली-सरचू मार्ग के मढ़ी स्थित ब्यास नाला में शनिवार को बीआरओ की ओर से बनाए गए डबललेन पुल का उद्घाटन किया गया। करीब छह करोड़ की लागत से बने आरसीसी डबललेन पुल से रोहतांग, लाहौल व लेह की ओर जाने वाले पर्यटकों व आम लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
सीमा सड़क संगठन के अतिरिक्त महानिदेशक मोहन लाल ने कहा कि आगामी दो सालों में मनाली-लेह मार्ग को डबललेन बना दिया जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचना अब आसान होगा। बीआरओ सुरंगों और पुलों से सीमावर्ती क्षेत्रों की दूरी कम करने में जुटा हुआ है। ब्यास नाला पुल का उद्घाटन करने के बाद एडीजी ने बताया कि 35 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर छह करोड़ खर्च किए गए हैं। सर्दियों में इस पुल से कोई आवाजाही नहीं हो सकेगी। लेकिन अगले साल रोहतांग दर्रा बहाल होने पर सभी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बीआरओ सड़क को बेहतर बनाकर देश के सैनिकों के रास्ते को सरल बना रहा है। मनाली-सरचू मार्ग पर सात पुलों का निर्माण कार्य जारी है। हालांकि सर्दियों के चलते कार्य इन दिनों बंद है। लेकिन दो सालों के भीतर सभी पुलों का निर्माण कर लिया जाएगा। काम की अवधि कम होने के कारण समय अधिक लग रहा है। अतिरिक्त महानिदेशक ने कहा कि रोहताग सुरंग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। दूसरे चरण में बीआरओ बारालाचा दर्रे सहित लाचुंगला दर्रे में टनल निर्माण को प्राथमिकता देगा। इसके बाद उन्होंने रोहतांग दर्रे सहित रोहतांग सुरंग का भी दौरा किया और सुरंग के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बीआरओ रोहतांग सुरंग परियोजना सहित स्ट्राबेग, एफकान और स्मैक कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्य की समीक्षा की। इस दौरान रोहतांग सुरंग परियोजना के चीफ इंजीनियर ब्रिगेडियर एनएम चंद्रराणा ने अतिरिक्त महानिदेशक को रोहतांग सुरंग में चल रहे कार्य की जानकारी दी।
विज्ञापन


सर्दियों में रोहतांग सुरंग से नहीं मिलेगी जाने की अनुमति
सर्दियों में रोहतांग सुरंग से आरपार जाने की उम्मीद लागाए लाहौल के लोगों को झटका लगा है। बीआरओ सर्दियों में इससे लोगों की आवाजाही नहीं करने देगा। रोहतांग सुरंग का दौरा करने के बाद बीआरओ के एडीजी मोहन लाल ने कहा कि इस साल सर्दियों में लाहौल के लोगों को सुविधा नहीं मिल सकती है। इसके लिए उन्होंने घाटी के लोगों से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed