{"_id":"5c052fc5bdec2241ac3bca1f","slug":"71543843781-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लाथ से मनाली तक लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लाथ से मनाली तक लग रहा जाम
Updated Mon, 03 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में जाम से पर्यटकों व आम लोगों को सर्दी के दिनों में परेशान होना पड़ रहा है। क्लाथ से मनाली तक जगह-जगह पर जाम लग रहा है। सड़क की खराब हालत से मनाली का ट्रैफिक जाम होने लगा है। साथ ही फोरलेन निर्माण के कारण भी सड़क पर जाम लग रहा है।
गत 23 सितंबर को ब्यास में आई भारी बाढ़ के कारण कुल्लू से मनाली तक सड़क बहने से संकरी हो गई है। मनाली के मुख्य चौक में सबसे अधिक जाम लग रहा है। इससे लोगों के साथ सैलानियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मनाली में ब्यास नदी पर बना पुल वन-वे होने से मनाली से रोहतांग के बीच भी जाम लगना आम हो गया है। हालांकि यहां पुलिस की तैनाती भी की है। लेकिन थोड़ा इधर-उधर होने से दोनों ओर जाम में स्कूली बसें भी फंसने लगी हैं। दूसरी ओर मनाली में पार्किंग न होने के कारण लोग व पर्यटक अपने वाहनों को बेतरतीब तरीके से सड़कों के दोनों तरफ ही खड़ा कर हैं। इससे भी जाम की समस्या पैदा हो रही है। इसके साथ फोरलेन में भी वाहनों को खड़ा कर पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है। सुरेंद्र शर्मा, तारू नेगी, अजीत ठाकुर, ऋषि राज, राकेश सोनी, संजय सूद तथा शमशेर सिंह ने कहा कि कुल्लू-मनाली का मुख्य रोड क्लाथ के पास खराब है। वामतट-छरुडू जगह पर सड़क से एकतरफा यातायात चल रहा है। कहा कि मनाली को कुल्लू से जोड़ने वाली दोनों सड़कों में छरूडू व क्लॉथ के पास मार्ग बहने के बाद दिक्कतें पेश आ रही हैं। हालांकि प्रशासन ने यहां अस्थायी रूप से सड़क को बहाल कर दिया है। लेकिन यहां परेशानियां कम नहीं हुई हैं।
एकतरफा यातायात ही संभव : शेर सिंह
डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस जवान मनाली के ट्रैफिक को सुचारु रखने के लिए रात-दिन कड़ाके की ठंड में ड्यूटी दे रहे हैं। सड़क संकरी होने पर एकतरफा यातायात ही संभव है।