{"_id":"5b75b1dc42c792576439c176","slug":"71534439900-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया में खनन माफिया सक्रिय, महिला मंडल भवन में लगाए रेत के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिया में खनन माफिया सक्रिय, महिला मंडल भवन में लगाए रेत के ढेर
Updated Thu, 16 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन माफिया ने महिला मंडल भवन को बना दिया डंपिंग साइट
भवन का गेट और दीवार भी तोड़ी, प्रशासन मौन
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर के साथ लगते जिया गांव में खनन माफिया सक्रिय हो गया है। खनन माफिया ने महिला मंडल भवन के प्रांगण को अवैध खनन कर लाए रेत की डंपिंग साइट बना दिया है। इसके लिए महिला मंडल भवन का गेट और प्रांगण के एक तरफ की दीवार भी तोड़ दी है। वहीं, महिलाओं की ओर से लगाए पौधों को भी नष्ट कर दिया है। इससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
महादेव महिला मंडल जिया की प्रधान चंपा देवी और सचिव भीमदासी ने बताया कि महिला मंडल भवन के प्रांगण में रेत के ढेर लगाए जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी भवन में आंगनबाड़ी स्कूल भी चलता है। महिला मंडल का गठन 1986 में हुआ है और महिला मंडल के इस प्रांगण में गांववासी शादी और अन्य कार्यक्रम में भी करते हैं। चंपा देवी और भीमदासी ने बताया कि रेत लाने वालों ने महिला मंडल भवन का गेट भी तोड़ दिया है। इसे महिलाओं ने अपने पैसे इकट्ठे करके लगाया था और दीवार को भी तोड़ दिया है। जबकि महिलाओं की ओर से वहां लगाए गए पौधों को भी नष्ट कर दिया गया है। महिला मंडल ने इस संदर्भ में कुल्लू थाना और वन विभाग को भी शिकायत दी, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया। जबकि खनन में जुटे लोग महिलाओं पर दबाव बना रहे हैं कि वे दो महीने वहां रेत रखेंगे और उसके बाद वहां से उठा लेंगे। महिलाओं ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और महिला मंडल भवन के प्रांगण से रेत को हटाया जाए। इस संबंध में वनमंडलाधिकारी पार्वती कृपा शंकर ने बताया कि मौके पर आरओ को भेजा गया था। अगर आरओ ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है तो वे इस मामले में गंभीरता से तत्काल कार्रवाई करेंगे।