फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पुलिस से धक्कामुक्की के बीच कांग्रेसियों ने फूंका सीएम पुतला

पुलिस से धक्कामुक्की के बीच कांग्रेसियों ने फूंका सीएम पुतला

Wed, 02 May 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से धक्कामुक्की के बीच कांग्रेसियों ने फूंका सीएम पुतला
पुलिस से धक्कामुक्की के बीच
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका सीएम पुतला
कसौली में महिला अधिकारी की मौत पर कांग्रेस का धरना
पांच नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था और कसौली में गोलीकांड के विरोध जिला कांग्रेस ने बुधवार को धक्कामुक्की के बीच सीएम जयराम ठाकुर का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। पुतला छुड़ाने के लिए पुलिस जवानों और कार्यकर्ताओं में खूब धक्का-मुक्की हुई। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला फूंकने में सफल हुए। पुलिस ने सदर थाना में पांच नामजद कांग्रेसियों समेत 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था और कसौली में टीसीपी की महिला अधिकारी की गोलीकांड से हुई मौत के विरोध में कुल्लू जिला कांग्रेस ने ढालपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से लेकर ढालपुर चौक तक निकाली रैली में कांग्रेसियों ने प्रदेश भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस ने ढालपुर चौक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला जलाने के समय पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई लेकिन कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने के लिए चेन बनाई और पुतला फूंकने में कामयाब हुई।
विज्ञापन

इस दौरान सदर कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा तथा मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के आते ही कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। कसौली में पुलिस व प्रशासन के सामने महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या की गई। पहले सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बनाए जाएंगे लेकिन सरकार के सौ दिन में ही प्रदेश में 75 रेप के मामले सामने आए हैं और कई हत्याएं हो गई हैं। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चियां स्कूल व कॉलेज जाने से घबराने लगी हैं। एसएचओ कुल्लू अशोक शर्मा ने कहा कि सीएम का पुतला जलाने को लेकर पुलिस ने पांच नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान जिला महासचिव चुनेश्वर ठाकुर, मनाली से हरि चंद शर्मा, करूण विराट महंत, नवनीत सूद, प्रभु और रोहित महाजन समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed