{"_id":"5ac645aa4f1c1bc4618b5c1e","slug":"71522943402-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्ल में हुई बारिश, रोहतांग टॉप में गिरे बर्फ के फाहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्ल में हुई बारिश, रोहतांग टॉप में गिरे बर्फ के फाहे
Updated Thu, 05 Apr 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
rohtang
- फोटो : amarujala
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। वहीं, रोहतांग टॉप में बर्फ के फाहे गिरे। बारिश से कुल्लू घाटी का तापमान लुढ़क गया है और शीत लहर चल रही है। अप्रैल माह में भी लोग स्वेटर पहनने को मजबूर हो गए हैं। हालांकि दोपहर से पहले धूप लगी हुई थी और मौसम ठीक था। एकाएक ही दोपहर बाद बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। फ्लावरिंग सीजन के दौरान बारिश होना चिंताजनक हो गया है। खिले हुए फूल बारिश से झड़ रहे हैं। जिससे आगामी फसल प्रभावित होगी। फ्लावरिंग सीजन के दौरान मौसम सही रहने पर फलों की सेटिंग अच्छी होती है। जबकि वर्तमान में रूक-रूक कर हो रही बारिश खेती बाड़ी के लिए तो सही है लेकिन बागवानों के लिए यह बारिश आफत बनकर बरस रही है। पहले से ही मौसम की मार झेल रहे बागवानों को बेमौसमी हो रही बारिश से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इस बारिश से गर्मी से निजात मिली है, लेकिन एकाएक ही तापमान भी लुढ़क गया है। कुल्लू आ रहे पर्यटकों ने बारिश का खूब आनंद लिया। इन दिनों कुल्लू-मनाली की तरफ पर्यटकों की आवक बढ़ रही है। मौसम के कूल-कूल रहने पर पर्यटन कारोबार चमकने की उम्मीद जताई जा रही है।
कुल्लू में इन दिनों पर्यटक साहसिक गतिविधियों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। मौसम के साथ पर्यटक कुल्लू में भी खूब अपने टूअर का खूब आनंद ले रहे हैं। स्थानीय बुद्घि सिंह, भोला राम, ब्रेबतू राम, तुले राम ने बताया कि बारिश बागवानी के लिए अब सही नहीं है। फ्लावरिंग सीजन में यह घातक साबित हो सकती है। मौसम की मार की से पहले ही बागवान परेशान हैं और अब बारिश दिक्कतें बढ़ा रही हैं।