फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   भाजपा ने सम्मानित किए उत्कृष्ट बूथों के त्रिदेव

भाजपा ने सम्मानित किए उत्कृष्ट बूथों के त्रिदेव

Sat, 24 Mar 2018 09:44 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने सम्मानित किए उत्कृष्ट बूथों के त्रिदेव
देवसदन में हुए भाजपा के कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू भाजपा ने उत्कृष्ट बूथों के त्रिदेवों को देवसदन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया है। हाल ही में विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान करने वाले बूथों को संगठन ने सम्मानित किया। बूथों के पदाधिकारी बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बीएलए को पार्टी नेताओं ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। देवसदन में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने शिरकत की। जबकि, विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा मौजूद रहे। इस मौके पर पवन राणा ने भाजपा नेताओं तथा पदाधिकारियों को आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसने की अपील की। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करें। राणा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार सता से बाहर हुई तथा प्रदेश में कमल खिला। इस मौके पर मुख्यातिथि गोविंद सिंह ठाकुर ने जिले के 31 उत्कृष्ट बूथों के पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए युग का आगाज हुआ है। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी प्रदेश तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कार्यक्रम में आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, जिला भाजपा के प्रभारी अजय राणा, जिला महामंत्री बालमुकंद राणा, जोगिंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, युवराज बोध, धनेश्वरी ठाकुर, मंजरी नेगी, अमित सूद, प्रताप ठाकुर और बनबारी लाल ठाकुर भी मौजूद रहे। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर ने बताया कि उत्कृष्ट बूथ समारोह ने कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed