{"_id":"5aa12eaf4f1c1b387b8ba5b9","slug":"71520512687-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों समेत ग्रामीणों को पूछताछ को किया जाएगा तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों समेत ग्रामीणों को पूछताछ को किया जाएगा तलब
Updated Thu, 08 Mar 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षकों समेत ग्रामीणों से होगी पूछताछ
मनाली में जांच अधिकारी मामले से जुड़े लोगों से करेंगे पूछताछ
गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को अदालत से मिली जमानत
जातीय भेदभाव मामले में पुलिस जांच जारी, हो सकती हैं गिरफ्तारियां
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला की दुर्गम पंचायत शिल्ही राजगिरी के हाई स्कूल चेष्टा में पेश आए जातीय भेदभाव मामले में गिरफ्तार किए आरोपी शिक्षक को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जमानत मिल गई है। वहीं, इस मामले में कुल्लू की स्मार्ट पुलिस की जांच लगातार जारी है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होना तय है।
अब पुलिस इस मामले में बचे हुए शिक्षकों समेत ग्रामीणों को पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अभी घटना के दौरान स्कूल में तैनात दो शिक्षकों से पूछताछ होना बाकी है। पूछताछ के बाद तथ्य मिलने पर गिरफ्तारियां भी होने की संभावना जताई जा रही है। अति संवेदनशील इस मामले में कुल्लू पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रखते हुए जांच को आगे बढ़ा रही है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कागजी दस्तावेज जुटा लिए हैं और अब पूछताछ का सिलसिला जारी है। बारीकी से जांच के लिए जांच अधिकारी कई घंटों तक आरोपियों पूछताछ कर रहे हैं। देशभर में उछले इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और रोजाना इस मामले की रिपोर्ट ली जा रही है।
गौर रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान हाई स्कूल चेष्टा में बच्चों के साथ जातीय भेदभाव का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया में शिकायत और वीडियो भी वायरल हुई थी। जिस पर डीसी युनूस ने मजिस्ट्रियल जांच करवाई थी। अब तक मामले में चार लोगों केे गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि कई लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। इधर, जांच अधिकारी व डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि अदालत से गिरफ्तार आरोपी शिक्षक को जमानत मिली है। मामले में जांच जारी है। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।