{"_id":"5a92e1de4f1c1bb5568b5dee","slug":"71519575518-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित किए जाएं दैनिक भोगी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित किए जाएं दैनिक भोगी कर्मचारी
Updated Sun, 25 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन योजना बहाल करे सरकार
कर्मचारी महासंघ भुंतर इकाई की बैठक में उठी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की भुंतर इकाई की बैठक खंड अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष अमर ठाकुर, महासचिव दिले राम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। महासंघ के अध्यक्ष अमर ठाकुर और महासचिव दिले राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से 4-9-14 की बहाली, पुरानी पेंशन योजना को लागू करना, प्रथम नियमित नियुक्ति पर दो साल के प्रोवेशन अवधि की व्यवस्था को समाप्त करने, समस्त विभागों में दैनिक भोगी कर्मचारियों को नियमित करने, कृषि विभाग में प्रत्येक जिला में अधीक्षक ग्रेड-1 के 12 पदों का सृजन करने के अलावा कर्मचारियों की कई मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है।
इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद पर पदोन्नति को बहाली के साथ आईटीआई में सात साल पूरे कर चुके कर्मचारियों को अन्य विभागों में रिक्त पदों पर समायोजित करने तथा और आईपीएच विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया शुरू करने मांग रखी है। उपाध्यक्ष चमन ठाकुर, संगठन सचिव भीष्म ठाकुर, चालक संघ के निहाल चंद, नेशनल पार्क के अध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, चित्र देव, जीवन कुमार, बुध राम, भीमी राम, नारायण चंद, शेर सिंह, चेत राम, दुर्गा देवी, दौलत राम, ईश्वर दास, मान चंद, जय सिंह, निधि सिंह, कुसुम लता, नारायण सिंह, योग राज, टिकम राम व विजय कुमार इस दौरान मौजूद रहे।