{"_id":"5a88332a4f1c1bb3208b9cd6","slug":"71518875434-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगीचों में सेब के नए पौधे लगाने में जुटे बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगीचों में सेब के नए पौधे लगाने में जुटे बागवान
Updated Sat, 17 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बगीचों में सेब के नए
पौधे लगाने में जुटे बागवान
50 से 200 रूपये तक मिल रहा है पौधा
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में बागवान सेब बगीचों में नए पौधे लगाने में जुट गए हैं। बर्फबारी और बारिश के बाद बागवानों ने बगीचों का रूख कर लिया है। बागवान सेब, पलम, आडू, नाशपाती, खुमानी आदि पेड़ों को लगा रहे हैं। हालांकि नर्सरी से 50 से 200 रूपये तक पौधे मिल रहे हैं।
ब्लैक अंबर और रैड व्यूट वैरायटी की डिमांड अधिक है। रोशन लाल, रमेश शर्मा, शुभम, लतेश कुमार, राम ठाकुर, गोपाल वर्मा, निशांत डोगरा, केहर सिंह, राकेश ठाकुर, राकू ठाकुर, ठेवा राम और धनी सिंह के अनुसार बगीचों व खेतों में नमी आने पर नए पौधे लगाने का यह सही समय है। उपमंडल में हर साल सेब का दायरा बढ़ता जा रहा है। वहीं सेब नर्सरी संचालक चमन लाल राणा, रोशन लाल शर्मा, सुनील, यशपाल शर्मा ने कहा कि सेब का पौधा 50 से 200, पलम के पौधा 70 रूपये से 150, मैरीपोजा का 100 रूपये, फ्रंटियर 100 से 150, व्लैक अंबर 180 और रैड व्यूट का पौधा 190 तक बिक रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल नए पौधों की लागत कम रही है। स्पर वाली वैरायटी के पौधों के प्रति बागवानों का रूझान बढ़ा है।