{"_id":"5a3a8bbe4f1c1bc45b8bd2f8","slug":"71513786302-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलोड़ी दर्रा में बर्फ में फंसे पर्यटकों को किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलोड़ी दर्रा में बर्फ में फंसे पर्यटकों को किया रेस्क्यू
Updated Wed, 20 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलोड़ी दर्रा में बर्फ में फंसे पर्यटकों को किया रेस्क्यू
वाहन के स्किड होने से बर्फ में फंस गया था वाहन
शिमला से मनाली आ रहे थे बीकानेर के सभी पर्यटक
जलोडी दर्रा से पर्यटकों ने 1077 से साधा संपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। जलोड़ी दर्रा होकर नेशनल हाईवे-305 से शिमला से मनाली आ रहे राजस्थान के पर्यटकों का वाहन जलोड़ी दर्रा में बर्फ में स्किड होने से फंस गया। मंगलवार रात करीब पौने दस बजे जलोड़ी दर्रा से लगभग 100 मीटर पीछे बंजार की तरफ बर्फ में कड़ाके की ठंड में फंसे पर्यटकों को बंजार पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया है। बंजार पुलिस को पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए डेढ़ किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले सैलानी शिमला से मनाली की तरफ आ रहे थे तभी जलोड़ी के पास उनका वाहन स्किड होकर बर्फ के बीच फंस गया। पर्यटकों को रात के अंधेरे में घने जंगल में किसी तरह की सहायता नहीं मिल सकी। ऐसे में पर्यटकों ने आपातकालीन सेवा 1077 पर संपर्क किया और प्रशासन से मदद की गुहार लगाई । सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन कंटोल रूम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बंजार थाना को सूचना दी और रेस्क्यू के लिए एक टीम का गठन किया और हैड कांस्टेबल महेश, कांस्टेबल विश्वनाथ , कांस्टेबल अशोक व गृह रक्षक कंवर को मौके के लिए भेजा गया।
रेस्क्यू दल सोझा से आगे तक वाहन में गए तो यहां से टीम को करीब डेढ़ किलोमीटर का पैदल सफर कर जलोड़ी दर्रा पहुंचना पड़ा। रेस्क्यू टीम ने बीकानेर निवासी राहुल मलिक, राम निवास और उनकी पत्नी मनीषा निवासी बगला नगर बीकानेर तथा टिकम चंद उनकी पत्नी गायत्री देवी निवासी गंगा नगर बीकानेर को रेस्क्यू कर जिभी लाया गया जहां उन्हें एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया।
विज्ञापन
उधर, एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि जलोड़ी दर्रा के पास बर्फ में फंसे बीकानेर के पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उधर, डीसी कुल्लू युनूस ने जलोड़ी दर्रा यातायात के लिए बंद है। ऐसे में लोगों व पर्यटकों को इस ओर आवाजाही ने करने की हिदायत दी है।