{"_id":"5a37b8e74f1c1b96368b545c","slug":"71513601255-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 राउंड में एक बार भी लीड को नहीं तोड़ पाए महेश्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 राउंड में एक बार भी लीड को नहीं तोड़ पाए महेश्वर
Updated Mon, 18 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्यारह राउंड में एक बार भी
लीड को नहीं तोड़ पाए महेश्वर
गोविंद और किशोरी की लीड को भी पार नहीं कर सके प्रतिद्वंदी
पहले सात राउंड तक आदित्य और अंतिम सात में शौरी रहे आगे
रोशन ठाकुर
कुल्लू। जिला कुल्लू में इस बार के विधानसभा चुनाव दिलचस्प रहे हैं। चार विधानसभा वाले कुल्लू जिला में तीन पर भाजपा ने जीत हासिल की है और सबसे हाट सीट रही कुल्लू सदर पर कांग्रेस ने परचम लहराया है। 11 से 14 राउंडों तक हुई मतगणना में कुल्लू विधान सभा में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर 11 राउंड तक अपनी बढ़त बनाई। हालांकि कुछ राउंड में महेश्वर सिंह ने बढ़त जरूर ली पर वह सुंदर सिंह की लीड को पार नहीं कर पाए।
ऐसा ही हाल मनाली और आनी विधानसभा में भी देखने को मिला। मनाली से गोविंद सिंह ठाकुर ने शुरू से लेकर अंत तक लीड बनाते मनाली में हुए 13 राउंड की मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी हरि चंद शर्मा एक बार भी आगे नहीं निकल सके। आनी में रघुपुरगढ़ के पोलिंग बूथों की शुरू हुई मतों की गिनती 12 राउंड तक चली और किशोरी लाल सागर अंत तक बढ़त बनाए रहे। बंजार विधान सभा में भाजपा व कांग्रेस के दोनों युवा नए चेहरों पर सबकी नजरें थी। भुंतर की तरफ से शुरू हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रमसिंह सात राउंड तक आगे रहे और इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर 5231 मतों की बड़ी लीड हासिल कर ली थी। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी एक बार भी आगे नहीं निकल सके। जैसे ही आठवें राउंड के बाद बंजार क्षेत्र की गणना शुरू हुई तो अगले सात राउंड तक सुरेंद्र शौरी का ही दबदबा रहा और जीत हासिल करके ही दम लिया। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना हुई है।