फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   700 party workers from Kullu will attend the Delhi rally.

Kullu News: दिल्ली रैली में कुल्लू से जाएंगे 700 कार्यकर्ता

Fri, 30 Oct 2026 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
700 party workers from Kullu will attend the Delhi rally.
चार निजी बसों सहित 20 छोटे वाहनों में होंगे रवाना : सेसराम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोकतंत्र, संविधान और निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता के मुद्दे पर कांग्रेस एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध रैली निकालेगी। रैली में कुल्लू जिले से करीब 700 कांग्रेस और सीटू नेता, कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों से चार निजी बसों और 15 से 20 छोटे वाहनों में कार्यकर्ता दिल्ली रवाना होंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए जिलेभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। पार्टी ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित इस रैली में हिमाचल से भी बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवनीत सूद ने कहा कि देश में सांविधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित पार्टी नेतृत्व ने सभी नेताओं, विधायकों और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रैली में शामिल होने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed