{"_id":"610194258ebc3e583e16d380","slug":"70-roads-56-drinking-water-schemes-closed-kullu-news-sml3784182141","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 सड़कें, 56 पेयजल योजनाएं बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 सड़कें, 56 पेयजल योजनाएं बंद
विज्ञापन
कुल्लू। भारी बारिश के बाद जिले में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार रात से लेकर बुधवार दोपहर तक जिले में बारिश का क्रम जारी रहा। भारी बारिश के बाद कुल्लू जिला में 70 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग बंजार डिविजन में 13, कुल्लू डिविजन में 11, मनाली डिविजन में 11 और निरमंड डिविजन में 35 सड़कें शामिल हैं।
बिजली के 70 ट्रांसफार्मर भी बंद हो गए हैं। इन्हें रिस्टोर करने का कार्य चला हुआ है। ट्रांसफार्मर बंद होने से कई गांवों में अंधेरा भी छा गया है। इसके साथ ही पेयजल की 56 स्कीमें भी ठप हो गई हैं। जिला मुुुख्यालय के लोरन में तीन वाहन मलबे में भी दब गए थे, जिन्हें निकाल दिया है। लारजी-सैंज सड़क भी तीन घंटे तक बंद रही। सड़क बंद रहने से यहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रही। इनमें कुछ सब्जी मंडी जाने वाहन भी थे। सब्जी मंडी में सब्जियां आदि लेकर आए बागवान देरी से पहुंचे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
सरसाड़ी में बीच सड़क में फटा ट्रक का टायर
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग के तहत आने वाले सरसाड़ी में बुधवार को एक ट्रक का टायर बीच सड़क में ही फट गया। इससे यहां पर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बड़ी मुश्किल से ट्रक को ठीक कर किनारे लगाया गया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।