फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   70 percent increase in sales of Ladar plants

Kullu News: फलदार पौधों की बिक्री में 70 फीसदी इजाफा

Wed, 07 Feb 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
70 percent increase in sales of Ladar plants
खराहल (कुल्लू)। फरवरी में हुई बर्फबारी और बारिश से बगीचों में भरपूर नमी होने पर अब नर्सरियों के संचालकों की बांछें खिल गई हैं। बगीचों में पर्याप्त होने से बागवान अपने बगीचों में विभिन्न फलदार पौधों को रोप रहे हैं। ऐसे में फलदार पौधों की बिक्री में भी इजाफा हो गया है। नर्सरियों में फलदार पौधों की ब्रिकी में 70 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। मौसम पूरी तरह से खुल जाने पर इसमें और भी तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में करीब 500 पंजीकृत निजी और सरकारी नर्सरियां हैं। सूखे की वजह से इन नर्सरियों में तीन माह से फलदार पौधों की बिक्री न के बराबर थी। बारिश और बर्फबारी के बाद अब बागवान नए पौधे लगाने में किसी तरह की देरी नहीं करना चाहते हैं। बागवान नर्सरी संचालकों के पास पौधे खरीदने और कई बागवान पौधे खरीदने के लिए नर्सरी संचालकों के संपर्क में हैं। फलदार पौधों की मांग बढ़ने से नर्सरी संचालकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

खराहल घाटी के बागवान अमित ठाकुर, महेश शर्मा, चमन लाल, ज्ञान ठाकुर, गोपाल, प्रताप ठाकुर, विजय पठानिया ने कहा कि बारिश व बर्फबारी से बगीचों में पर्याप्त नमी हो गई है। लिहाजा बागवान अब फलदार पौधों को रोप रहे हैं। जनता नर्सरी, फ्रीडम नर्सरी, दौलत नर्सरी, हिमालय नर्सरी संचालकों के मुताबिक सेब, प्लम, जापानी, नाशपाती, अनार, कीवी, आडू और खुमानी के पौधों की मांग अधिक है। बागवान पौधे खरीदने के लिए संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
बारिश व बर्फबारी के बाद बागवान अपने बगीचों में विभिन्न फलदार पौधों को समय रहते रोपित करें। बागवान पंजीकृत नर्सरी से ही फलदार पौधों की खरीद-फरोख्त करें और पौधों को लगाते समय पूरी तरह से एहतियात बरतें।
-बीएम चौहान उपनिदेशक बागवानी विभाग कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed