फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   70 children learned ice skating on the first day in Sissu

Kullu News: सिस्सू में पहले दिन 70 बच्चों ने सीखी आईस स्केटिंग

Sat, 11 Jan 2025 09:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 11 Jan 2025 09:08 AM IST
विज्ञापन
70 children learned ice skating on the first day in Sissu
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सिस्सू में चार दिन तक चलने वाला आईस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शुक्रवार को उपायुक्त राहुल कुमार ने इसका शुभारंभ किया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन और हिमाचल आईस स्केटिंग एसोसिएशन मनाली के संयुक्त तत्वावधान में सिस्सू झील के किनारे शिविर लगाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिले में शीतकालीन खेलों स्केटिंग, स्कीइंग और आईस हॉकी की अपार संभावनाएं हैं। जिले में विभिन्न जगह शीतकालीन खेलों का आयोजन किया जा सकता है। दूसरी बार आईस स्केटिंग प्रशिक्षण शिविर में जिला लाहौल-स्पीति, हिमाचल और हरियाणा के युवाओं को आईस स्केटिंग सीखने का अवसर मिला है। हिमाचल आईस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रशिक्षक चार दिन तक आईस स्केटिंग का प्रशिक्षण देंगे। काजा उपमंडल में भी जल्द आईस हॉकी प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन का प्रयास है कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर का आईस स्केटिंग या आईस हॉकी का इवेंट कराया जाए। शिविर के पहले दिन 70 प्रतिभागियों ने आईस स्केटिंग के गुर सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 23 से 27 जनवरी तक लेह में होने वाली खेलो इंडिया आईस स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम के 22 प्रतिभागियों ने अभ्यास किया।

सहायक आयुक्त संकल्प गौतम, जिला परिषद अध्यक्ष बीना देवी, उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा, एसडीएम उदयपुर मनोज ठाकुर, पंचायत प्रधान राजीव, हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल, आइस स्केटिंग एसोसिएशन कल्लू की अध्यक्ष सुमन ठाकुर और प्रदीप कपलेश

उपस्थित रहे।

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता

मलखंब में उज्जैन फिर सिरमौर.... देशभर की 72 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों में उज्जैन की टीम ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed