फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   6.26 crore business from ration and fertilizer depots

Kullu News: राशन और खाद डिपुओं से 6.26 करोड़ का कारोबार

Mon, 16 Jun 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 16 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
6.26 crore business from ration and fertilizer depots
कुल्लू में सहकारी सभाएं ग्रामीणों को बना रहीं आत्मनिर्भर
विज्ञापन

जिले में सभाएं चला रही हैं 188 राशन और 44 खाद डिपो

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में सहकारी सभाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में कारगर साबित हो रही हैं। जिले में सहकारिता विभाग के पास 701 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। यह ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।
जिले के छह विकास खंडों में चलाए जा रहे 232 राशन और खाद डिपुओं में पिछले एक साल में 6.26 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने में सहायक रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कुल्लू में सहकारी सभाएं 188 उचित मूल्य की दुकानें (डिपो) चला रही हैं। इन डिपुओं में एक साल में सरकार की ओर से नियंत्रित (चीनी, आटा, चावल और तेल) वस्तुओं का 75.35 लाख और अनियंत्रित वस्तुओं (दाल, सब्जी, साबुन आदि) का 15.67 लाख रुपये का वितरण कर चुकी हैं। इसके अलावा सभाओं की ओर से संचालित खाद डिपुओं के माध्यम से भी किसानों-बागवानों को घर-द्वार के पास 5.35 करोड़ रुपये के उर्वरक मुहैया करवाए गए हैं। खास बात यह है कि सभा की ओर से डिपुओं में एक कर्मचारी तैनात किया गया है। इसे मासिक वेतनमान दिया जा रहा है। इसके अलावा राशन और खाद वितरण से जो आमदनी हो रही है, वह सभा की है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों ग्रामीणों को फायदा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सहकारिता विभाग के जिला अंकेक्षण अधिकारी राजेश जसवाल ने कहा कि 188 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से 91.2 लाख और 44 खाद डिपुओं से 5.35 करोड़ रुपये का कारोबार सभाओं ने गत एक साल में किया है। यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में बेहतर कार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed