फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कबड्डी में नथान सेरी व वालीबाल में जगतसुख की टीम जीती

कबड्डी में नथान सेरी व वालीबाल में जगतसुख की टीम जीती

Fri, 24 Aug 2018 06:56 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी में नथान सेरी व वालीबाल में जगतसुख की टीम जीती
कबड्डी में नथान सेरी पहले स्थान पर
विज्ञापन

पतलीकूहल में एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स फेयर, बास्केटबाल में कटराईं का दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
पतलीकूहल (कुल्लू)। पतलीकूहल से जिला पुलिस व नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से शुक्रवार को एंटी ड्रग्स स्पोर्ट्स फेयर का आयोजन हुआ। पतलीकूहल में एक दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने शिरकत की।

खेल प्रतियोगिता में पांच प्रतियोगिताएं हुई। वॉलीबाल में जगतसुख की टीम ने पहला, कटराईं बी की टीम ने दूसरा स्थान, बास्केटबाल (पुरुष वर्ग) में कटराईं की टीम ने पहले, जटेहड़ बिहाल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल (महिला वर्ग) में कटराईं की टीम ने पहला, पतलीकूहल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी प्रतियोगिता में नथान सेरी की टीम ने पहला व छाटी की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान महिलाओं के लिए रस्साकशी का आयोजन भी किया गया। इसमें किनौरी स्वयं सहायता समूह ने पहला, महिला मंडल ने दूसरा स्थान हासिल किया। घड़ाफोड़ प्रतियोगिता में कांता देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस दौरान शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि सभी खंडों में इस तरह की खेलें आयोजित कर नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी। बाद में जिला स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक डॉ. लाल सिंह ने कहा कि पतलीकूहल में लगभग 300 युवा साथियों नें सहभागिता दर्ज करवाई है। इस दौरान चेतन ठाकुर, राजू, अली जान सिंह प्रेमी, डोला राम, केवल गिरी महंत, दया राम, राकेश उपाध्याय, संजय अंगरूप, देवेंद्र, मुकेश, पूर्ण, रोहित अवस्थी, बबली, दुर्गा, शीतल, मूल राज, राजीव, जय ठाकुर, कुशाल चंद, सुरेश नेगी और बीजू मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed