{"_id":"5b226b084f1c1bb16e8b7d47","slug":"61528982280-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटारोजा पलम किस्म ने दी मार्केट में दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटारोजा पलम किस्म ने दी मार्केट में दस्तक
Updated Thu, 14 Jun 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंटारोजा पलम किस्म ने दी मार्केट में दस्तक
आजादपुर सब्जी मंडी दिल्ली में पहुंची पहली खेप
300 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा 5 किलो का डिब्बा
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/खराहल। एशिया की सबसे बड़ी दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में पलम की पहली खेप पहुंच गई है। सेंटारोजा किस्म का पलम लोअर कुल्लू में तैयार हो चुका है। आजादपुर सब्जी मंडी में पलम का पांच किलो का डिब्बा 300 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। हालांकि इस साल बारिश समय पर नहीं होने से पलम का आकार प्रभावित हुआ है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि से भी पलम की गुणवत्ता पर असर पड़ा है।
कुल्लू के जिया, मौहल, नगर्वाईं, खराहल, मणिकर्ण वैली, गड़सा, महाराजा वैली और बंजार के क्षेत्रों में सेंटारोजा पलम तैयार हो गया है। एक सप्ताह के बाद सीजन पूरे चरम पर चलेगा। हालांकि पलम का आकार गत वर्ष की अपेक्षा कम है। इस संबंध में बागवान चंदेराम, चमन ठाकुर, अमित, रामचंद, सेसराम, कमल, राजेश, कर्म चंद ने कहा कि पलम की फसल तैयार हो गई है। दिल्ली स्थित एक फर्म के एजेंट महेंद्र ठाकुर के अनुसार दिल्ली में सुपर किस्म का प्लम का डिब्बा 300 रुपये और सुपर लार्ज 350 रुपयेे प्रति डिब्बा बिका है।
सदर फल एवं सब्जी उत्पादन संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने कहा कि कुल्लू के लोअर क्षेत्रों में पलम का सीजन आरंभ हो गया है। सीजन शुरूआती दौर में चल रहा है। एक सप्ताह के बाद घाटी में हर जगह तुड़ान शुरू होगा। इस साल बारिश कम होने से आकार मनमाफिक नहीं बन पाया है। कुछ दिनों में बारिश होती है तो आकार में सुधार हो सकता है। बागवानी विभाग के उपनिदेशक डॉ. आरके शर्मा कहते है कि इस बार सूखे के चलते पलम का आकार थोड़ा प्रभावित हुआ है। जिला के लोअर क्षेत्रों में प्लम का सीजन आरंभ हो गया है।