फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अब लोट पहुंचेगी एचआरटीसी की बस

अब लोट पहुंचेगी एचआरटीसी की बस

Sun, 29 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
अब लोट पहुंचेगी एचआरटीसी की बस
अब लोट पहुंचेगी सरकारी बस
विज्ञापन

फनौटी पंचायत के दस गांव को मिलगा लाभ
विधायक किशोरी लाल ने दिया था आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला के बाह्य सराज के तहत राणाबाग से कांडीबाग के बीच चलने वाले निगम की बस अब लोट गांव पहुंचेगी। इसके लिए करीब 600 मीटर सड़क के विस्तारीकरण का कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। जेसीबी से सड़क को बस योग्य बनाया जा रहा है। फनौटी पंचायत ग्रामीणों को उम्मीद है कि एक हफ्ते में बस लोट गांव पहुंच जाएगी। इससे घाटी के लोगों को उपमंडल मुख्यालय के साथ रामपुर और शिमला पहुंचने में आसानी होगी। वहीं आने वाले सेब सीजन में भी बागवानों का सेब घर द्वार से ही मंडियों में पहुंचेगा और पीठ पर उठाने से निजात मिलेगी।
हालांकि अभी तक निगम की बस खाटू नाला तक आ रही है। जिससे लोगों की रात के समय अंधेरे में अपने घर पहुंचना पड़ रहा है। 23 अप्रैल को देवता खुडीजल के देवता मेला लगौटी के समापन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने घाटी के लोगों की मांगों पर कई विकास कार्यों की घोषणा की थी। जिसमें लोट तक निगम की बस को चलाना भी शामिल था।
विज्ञापन

फनौटी पंचायत के उपप्रधान ध्यान सिंह ठाकुर ने कहा कि विधायक के आदेश पर सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। लगभग 50 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य को भी अगले दो-तीन दिनों में पूरा किया जाएगा। लोट के बस पहुंचने से लोट, गनोचा, बलेहड़, घुहाटन, डोहाड़, बनाला, जुहड़, दपांदा,दांधार, फनौटी और उपली फनौटी के गांव को सालभर बस सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों के सर्वे को पहुंची लोनिवि के टीम
कुल्लू। देवता खुडीजल के लगौटी मेले के समापन में मुख्यातिथि पहुंचे स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर की ओर से की गई घोषणाओं पर अमल होना शुरू हो गया है। उन्होंने गनसारी-रोहाचला-जुहड़-बालू सड़क को लोनिवि के तहत लाने के लिए सर्वे करने की बात कही थी जिसका सर्वे शुरू हो गया है। इसके अलावा कुठेड़-कोलथ-बहली सड़क के सर्वे को लेकर भी लोनिवि ने कदमताल शुरू कर दी है। इसको लेकर फनौटी व लगौटी पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है और विधायक किशोरी लाल व लोनिवि का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed