फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   स्कूलों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए

स्कूलों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए

Sun, 29 Apr 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों में रिक्त पदों को जल्द भरा जाए
स्कूलों में जल्द भरे जाएं रिक्त पद
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न संगठनों रखी समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/भुंतर। प्राथमिक शिक्षक कल्याण संघ शिक्षा खंड कुल्लू का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। शिक्षकों ने मांग रखी कि पैट और ग्रामीण विद्या उपासक 15 साल से दूरदराज के क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में पैट और ग्रामीण विद्या उपासकों को नियमित किया जाए। स्कूलों में रिक्त पड़े पदों पर तुरंत जेबीटी अध्यापकों से भरा जाए। जेबीटी के पद पर नियुक्त अध्यापकों को 10300+4200 का ग्रेड पे दिया जाए। शिक्षा का अधिकार लागू होने से पहले नियुक्त अध्यापकों को टीजीटी पदोन्नति में टैट की छूट दी जाए।
इस दौरान प्राथमिक शिक्षक कल्याण संघ के अध्यक्ष हरमेश लाल, कोषाध्यक्ष रूम सिंह, पैट जिला अध्यक्ष रविंद्र, लुंदर चंद, शंभूदयाल, रूपेंद्र सिंह और ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं प्रदेश व्यवसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ ने भी मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। जाग्रति ग्राम संगठन ने संगम स्थल जिया को निखारने की मांग रखी है। संगठन के नंद लाल वर्द्धन, मेघ सिंह, भोले राम, युसुफ और जमना ने कहा कि मुख्यमंत्री से जिया में नेचर पार्क बनाने की मांग रखी गई। पार्क बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं प्राउड नेशन टीम कुल्लू ने जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने गरीब बच्चों की शिक्षा, डांस म्यूजिक एवं आत्मरक्षा के लिए संस्था को 25,000 की राशि दी। इस दौरान महिला अध्यक्ष पीतमबरा वती, कोषाध्यक्ष शिवा शालनी, नीलू राजपूत, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, लता देवी, दीपा ठाकुर, जसविंद्र खोसला, उपाध्यक्ष सोनू पंडित और कोमल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदयपुर (लाहौल स्पीति)। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला लाहौल स्पीति अध्यक्ष राजेश, महासचिव दिनेश, कोषाध्यक्ष गोपाल ने एडवांस सैलरी व्यवस्था फिर बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कृषि मंत्री डॉ रामलाल मारकंडा का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed