{"_id":"5aa12eb14f1c1b8a258b6018","slug":"61520512689-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड समय में खुल सकता है इस बार रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड समय में खुल सकता है इस बार रोहतांग दर्रा
Updated Thu, 08 Mar 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकॉर्ड समय में खुल सकता है इस बार रोहतांग दर्रा
इस बार दर्रों पर औसतन 50 फीसदी कम हुई है बर्फबारी
मनाली-लेह मार्ग बहाल करने को बीआरओ ने छेड़ा अभियान
कम बर्फबारी होने से सामरिक मार्ग पर जल्द दौड़ेंगे सैन्य वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग/कोकसर। इस बार मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर निर्धारित समय से काफी पहले सैन्य वाहन दौड़ सकते हैं। रोहतांग, बारालाचा, तंगलंगला और लाचुंगला समेत अन्य दर्रों में इस बार सर्दियों में बेहद कम बर्फबारी होने कारण 485 किमी लंबे मनाली-लेह मार्ग के जल्द खुलने की संभावना है। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय सेना इस मार्ग से अपनी कानवाई को लेह-लद्दाख और कारगिल के लिए रवाना कर सकती है।
मौसम अनुकूल रहा तो अप्रैल माह के अंत तक मनाली-लेह सामरिक मार्ग पर ट्रैफिक शुरू हो सकती है। बताया जा रहा है कि रोहतांग समेत अन्य दर्रों में बीते सालों की तुलना में औसत 50 फीसदी कम बर्फबारी हुई है। इधर, मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन ने मनाली-सरचू मार्ग को बहाल करने के लिए अभियान छेड़ दिया है। बर्फबारी कम होने से इस बार रोहतांग दर्रा रिकॉर्ड समय में बहाल होने की पूरी उम्मीद है। मनाली की तरफ से बीआरओ ने अभी तक अधिकारिक तौर पर स्नो क्लीयरेंस का काम शुरू नहीं किया है। अमूमन हर साल 1 मार्च से सीमा सड़क संगठन मनाली-लेह मार्ग से अधिकारिक तौर पर बर्फ हटाने का काम शुरू करता आया है। मनाली-लेह मार्ग अमूमन मई-जून महीने में ही बहाल होता आया है। वहीं अब चंद दिनो में घाटी का अंतिम गांव कोकसर जिला मुख्यालय केलांग से जुड़ जाएगा। बीआरओ ने सिस्सू के समीप नरसरी से कोकसर की तरफ बर्फ हटाने का अभियान छेड़ दिया है। बीआरओ 70 आरसीसी की नर्सरी स्थित डैट में तैनात जवानों ने वहां से सात किलोमीटर कोकसर की तरफ सड़क से बर्फ हटा लिया है। कुठविहाल ढांक से आगे बर्फ हटाने का काम युद्घ स्तर पर जारी है।
कोकसर नाले तक 70 आरसीसी और कोकसर से रोहतांग तक बीआरओ की 94 आरसीसी मोर्चा संभालेगी। हालांकि मनाली की तरफ से बीआरओ ने गुलाबा से आगे बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
सतिंगरी में तैनात 70 आरसीसी के ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने बताया कि घाटी के दारचा, उदयपुर और सिस्सू के अलावा रोहतांग सुरंग के नार्थ पोर्टल तक यातायात बहाल कर दिया है। जल्द ही कोकसर को जिला मुख्यालय से जोड़ दिया जाएगा। बीआरओ ने कुठविहाल ढांक तक सड़क से बर्फ को हटा दिया है। इस बार सर्दियों में कम बर्फबारी होने से मनाली-लेह सामरिक के जल्द खुलने की उम्मीद है।