{"_id":"5a8ad2644f1c1bf17b8b8168","slug":"61519047268-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेष्टा हाई स्हूल के मुख्याध्यापक को स्कूल से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेष्टा हाई स्हूल के मुख्याध्यापक को स्कूल से हटाया
Updated Mon, 19 Feb 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। चेष्टा हाई स्कूल में जातीय भेदभाव मामले में मुख्य अध्यापक को स्कूल से हटा दिया गया है। मुख्य अध्यापक को निदेशालय शिक्षा विभाग शिमला में शिफ्ट किया गया है। सोमवार को स्कूल में एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने स्कूल का दौरा किया। कमेटी स्कूल मुख्य अध्यापक, अध्यापकों, विद्यार्थियों सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से पूछताछ कर उनके ब्यान दर्ज किए। जांच के लिए सहायक उपायुक्त सन्नी शर्मा की अगुवाई में पहुंची कमेटी के स्कूल में हड़कंप मच गया।
उपायुक्त ने रविवार को चेष्टा स्कूल में मोदी लाइव कार्यक्रम के दौरान अनुसूचित जाति के बच्चों के साथ हुए जातीय भेदभाव के मामले को लेकर मेजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। सोमवार को उक्त कमेटी ने स्कूल का दौरा किया। कमेटी ने जातीय भेदभाव का शिकार हुए बच्चों के साथ पूछताछ की। इसके अलावा मुख्याध्यापक और अध्यापकों से भी पूछताछ की। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के ब्यान भी दर्ज किए। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष के घर में उस स्थान का भी मुआयना भी किया गया। जहां पर 16 फरवरी को मोदी लाइव वाले दिन ले जाया गया था।
गौर रहे कि उपायुक्त ने कमेटी को चेष्टा स्कूल के पूरे प्रकरण में दो दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इस संबंध में शिक्षा उप निदेशक जगदीश ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मुख्य अध्यापक को स्कूल से हटाया गया है। मुख्य अध्यापक को स्कूल से हटाकर शिक्षा निदेशालय शिफ्ट किया गया है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों के ब्यान दर्ज लिए गए हैं। सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी जाएगी।