फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटन बढ़ाने को मनाली में बने एयरपोर्ट: होटिलियर एसोसिएशन

पर्यटन बढ़ाने को मनाली में बने एयरपोर्ट: होटिलियर एसोसिएशन

Tue, 13 Feb 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन बढ़ाने को मनाली में बने एयरपोर्ट: होटिलियर एसोसिएशन
पर्यटन बढ़ाने को मनाली में बने एयरपोर्ट
विज्ञापन

मनाली/पतलीकूहल। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटन कारोबार बढ़ाने को अब एयरपोर्ट बनाए जाने की मांग बढ़ने लगी है। इसके लिए तर्क दिया जा रहा है कि आज लोगों के पास धन के बजाए समय की ज्यादा कमी है। ऐसे में यदि मनाली में ही एयरपोर्ट बनाया जाता है तो न केवल मनाली आने-जाने वाले सैलानियों को सुविधा होगी। अपितु वे मनाली में एक अतिरिक्त दिन रूकने का मन भी बना सकते हैं। मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि आज मनाली में एक एयरपोर्ट का निर्माण होना समय की मांग बन गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र और राज्य सरकार हर पर्यटन संभावित क्षेत्र के लिए उड़ान शुरू करने की बात कर रही है। उसी कड़ी में मनाली में भी एक एयरपोर्ट का निर्माण होना चाहिए। वहीं मनाली पर्यटन स्टेकहोल्डर संघ के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर का कहना है कि संगठन ने कुछ अरसा पहले कैंपिंग साइट केे सामनेे ब्यास के किनारे एयरपोर्ट निर्माण के लिए स्थल देखा था। इसे तकनीकी दृष्टि से भी इस कार्य के लिए उपयुक्त माना गया था। लिहाजा सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed