{"_id":"5a3a8bb74f1c1b193e8b9e1d","slug":"61513786295-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के 16 होटलियरों को समिति ने भेजे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली के 16 होटलियरों को समिति ने भेजे नोटिस
Updated Wed, 20 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली के 16 होटलियरों को भेजे नोटिस
मनाली में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति ने रखी अपनी रिपोर्ट
होटल संचालकों को एक सप्ताह में देना होगा जवाब
एनजीटी में जल्द पेश की जाएगी 92 होटलों की जांच रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एनजीटी की ओर से गठित समिति ने पर्यटन नगरी मनाली के 16 होटलों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। होटल मालिकों को एक सप्ताह के भीतर अपना जवाब देना होगा।
बुधवार को मनाली में एसडीएम की अध्यक्षता में हुई एनजीटी की ओर से गठित समिति की बैठक में मनाली में प्रथम चरण में 25 कमरों से अधिक संख्या वाले होटलों की जा रही कार्रवाई को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान मनाली के 16 होटलों को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। जांच में इन होटलों पर पर्यटन विभाग के नियमों के साथ टीसीपी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अवहेलना का आरोप है। जवाब संतोषजनक नहीं देने पर समिति इन होटलों को बंद भी कर सकती है। एसडीएम की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा उठाए ठोस कदमों से मनाली के होटलियरों में हड़कंप मच गया है।
उल्लेखनीय है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने कुल्लू-मनाली के 1700 होटलों, लॉज व होम स्टे की जांच करने को कहा है और इसके लिए एक समिति का गठन भी किया गया। इसमें मनाली में पहले चरण में 25 कमरों से अधिक संख्या वाले 92 होटलों की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे चरण में मनाली के ही 491 होटलों का निरीक्षण होगा। निरीक्षण में होटलों का पर्यटन विभाग में पंजीकरण के कागजात, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नक्शों की अनुमति तथा होटलों के निर्माण के दस्तावेजों को चैक किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में एसडीएम मनाली एचआर बैरवा ने कहा कि समिति ने मनाली के 16 होटलों को कारण बताओ नोटिस भेजे हैं और एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। जल्द ही 92 होटलों की जांच की रिपोर्ट एनजीटी में पेश की जाएगी।