{"_id":"5a36892a4f1c1b97678c21ef","slug":"61513523498-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने एजेंटों के साथ बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने एजेंटों के साथ बनाई रणनीति
Updated Sun, 17 Dec 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में अपने निवास स्थान पर कार्यकर्ता को मतगणना को लेकर चर्चा करते भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मतगणना से पूर्व प्रत्याशियों का रविवार का दिन व्यस्त रहा। सदर कुल्लू से कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर सुबह लगवैली पहुंचे। यहां वह अपने कार्यकर्ताओं से मिले और दोपहर बाद वापस कुल्लू आकर पार्टी कार्यालय में मतगणना एजेंटों से चर्चा की। वहीं, सदर भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने रविवार सुबह सबसे पहले बंजार घाटी के बाहू का रुख किया। यहां उन्होंने गत दिनों हुए भीषण अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मिले और हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।
जनजातीय विधानसभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति के भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामलाल मार्कंडेय और कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर मतगणना को लेकर कुल्लू पहुंचे गए हैं। लाहौल-स्पीति विधानसभा सीट की मतगणना भुंतर स्थित जनजातीय भवन में होगी। रविवार को दोनों नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं और मतगणना एजेंटों के साथ बैठक की। बंजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य विक्रम सिंह रघुनाथपुर स्थित अपने घर में रहे और कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना को लेकर चर्चा की गई। मनाली में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर, कांग्रेस के हरि चंद शर्मा, बंजार से भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र शौरी, आनी से भाजपा के किशोरी लाल सागर, कांग्रेस के परस राम सुबह से लेकर कार्यकर्ताओं से साथ मतगणना को लेकर रणनीति बनाते रहे। इस दौरान पार्टी संगठन की उम्मीदवारों की ओर से प्रत्याशियों की जीत के उपरांत जश्र से लेकर रैली की जिम्मेवारियां कार्यकर्ताओं को दी गई हैं। चुनाव परिणामों को लेकर देर शाम तक उम्मीदवारों के साथ बैठकों का दौर चलता रहा।