फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   60% bookings canceled at Naggar Castle

Kullu News: नग्गर कैसल में 60 फीसदी बुकिंग रद्द

Thu, 15 May 2025 10:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 15 May 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
60% bookings canceled at Naggar Castle
भारत-पाकिस्नान तनाव से घटे पर्यटक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के वामतट पर ऊझी घाटी स्थित ऐतिहासिक गांव नग्गर देसी और विदेशी पर्यटकों की मुख्य सैरगाह है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति के चलते प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नग्गर कैसल से पर्यटकों ने किनारा कर लिया है।
नग्गर कैसल आने वाले पर्यटकों में 60 फीसदी ने बुकिंग रद्द कर दी हैं। मई, जून और जुलाई में नग्गर कैसल पर्यटकों से गुलजार रहता था, लेकिन इस साल कैसल पर्यटकों के इंतजार में है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट और आर्ट गैलरी का हाल भी कुछ ऐसा ही बना हुआ है। पर्यटन कारोबार से जुड़े कारोबारी आशीष, मनोज, हरि सिंह, देशज और आकर्ष आदि ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच उत्पन्न तनाव से बुकिंग रद्द हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब हालात सामान्य होने पर पर्यटक कुल्लू-मनाली का रुख कर सकते हैं। पर्यटन सीजन में पर्यटकों के अधिक संख्या में आने के कयास कारोबारी लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed