फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   53 lakh received after three years for the repair of damaged Anganwadi centers.

Kullu News: क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए तीन साल बाद मिले 53 लाख

Thu, 20 Aug 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 20 Aug 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
53 lakh received after three years for the repair of damaged Anganwadi centers.
कुल्लू। जिले में वर्ष 2023 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुए 13 आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत की उम्मीद अब जगी है। करीब तीन साल बाद महिला एवं बाल विकास विभाग को मरम्मत कार्य के लिए 53 लाख रुपये का बजट मिल गया है।
विज्ञापन

राशि मिलने के बाद अब क्षतिग्रस्त केंद्रों में मरम्मत कार्य शुरू किया जा रहा है। इससे इन केंद्रों में आने वाले नन्हे बच्चों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में आई आपदा के दौरान जिले के 13 आंगनबाड़ी केंद्रों को नुकसान पहुंचा था। केंद्रों के क्षतिग्रस्त होने के कारण बच्चों को बैठाने की व्यवस्था प्रभावित हुई थी। कई जगह बच्चों को किराये के कमरों में बैठाना पड़ा, जबकि कुछ केंद्रों के बच्चों के लिए साथ लगते स्कूलों में व्यवस्था की गई। इससे बच्चों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए निदेशालय की ओर से 53 लाख रुपये की राशि जिला परियोजना अधिकारी, ग्रामीण विकास अभिकरण को भेजी गई है। वहां से यह राशि संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालयों को भी भेजी जा चुकी है। अब केंद्रों में मरम्मत कार्य धरातल पर शुरू किया जा रहा है।
डीसी ने दिए निर्देश
क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत को लेकर कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केंद्रों का मरम्मत कार्य जल्द शुरू कर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

63 लाख प्रस्तावित, 53 लाख मिले
क्षतिग्रस्त आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत के लिए कुल 63 लाख रुपये की राशि मिलना प्रस्तावित है। इसमें से 53 लाख रुपये जिला को प्राप्त हो चुके हैं। राशि मिलने के बाद क्षतिग्रस्त केंद्रों का मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जा रहा है। कुंदन लाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला परियोजना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed