फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सैंज कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत,

सैंज कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत,

Sat, 30 Mar 2019 10:03 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
सैंज कॉलेज में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत,
न्यूली (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय सैंज में शनिवार को सालाना समारोह का आयोजन किया गया है। मेला मैदान सैंज में मनाए गए वार्षिकोत्सव में पार्वती परियोजना तीन के महाप्रबंधक सीवी सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। कॉलेज प्रबंधन समिति व प्रधानाचार्य नारायण ठाकुर ने मुख्यातिथि का कुल्लवी पंरपरा के अनुसार स्वागत किया। बाद में कॉलेज प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। समारोह में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यातिथि ने कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं केेे इनाम देकर सम्मानित किया गया। जिसमें टिकमी देवी, केनरा देवी, अनु देवी, छाया, भावना, अनु, सुनेना, अरविंद्र कुमार, वरूण, जीवना, कल्पना, यशपाल, निशा, पवना, गुड्डी देवी, पूनम, चिंता, चंपा, रूम सिंह, किशन लाल, चंद प्रकाश, दुर्गा सिंह, रोहित कुमार तथा अविनाश शामिल रहे। इस मौके पर बंजार कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मनदीप शर्मा, हरिपुर कॉलेज के प्रधानाचार्य विपिन राठौर, कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगत राम, सैंज स्कूल के प्रधानाचार्य फतेह सिंह, एनएचपीसी के एसआर गुप्ता, शेर सिंह नेगी, मोती राम ठाकुर समेत घाटी के विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed