फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आग से डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख

आग से डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख

Tue, 19 Mar 2019 06:46 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 19 Mar 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
आग से डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। खराहल घाटी की पंचायत न्योली के गांव छारगड़ी में मंगलवार को डेढ़ मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। आग की घटना से करीब सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लोगों के अथक प्रयास से मकान का आधा हिस्सा बचा लिया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एकाएक मकान में धुआं दिखाई दिया। ऐसे में आसपास के लोग तुरंत आग बुझाने के लिए पहुंचे। लोगों ने अपने-अपने पावर स्प्रेयर और नाले के पानी से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन हवा तेज होने और ऊंचाई पर बने मकान के कारण आग से दो कमरे में रखे सामान को नुकसान हुआ है। न्योली पंचायत के पूर्व समिति सदस्य इंद्र सिंह राणा, दिनेश, अखिल राणा, गोपाल राणा ने कहा कि लकड़ी से निर्मित रोशन लाल के डेढ़ मंजिला मकान के दो कमरे जलकर राख हो गए हैं। ग्रामीणों ने जिला कुल्लू में स्थित दमकल विभाग को तुरंत सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। छारगड़ी गांव में मंगलवार दोपहर को रोशन लाल के मकान में जब आग लगी तो घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। कुछ सदस्य खेतों में काम करने के लिए गए थे। जब मकान में धुएं को उठता देखा तो परिवार के सदस्य और लोग आग बुझाने पहुंचे। आसपास के लोगों ने इकट्ठा होकर पावर स्प्रेयर से साथ लगते पानी के टैंक और नाले से पाइप जोड़कर आग पर काबू पाने में कामयाब हुए। ऐसे में एक बड़ी क्षति होने से बच गई। उधर, राजस्व विभाग के नायब होशियार सिंह और पटवारी राजीव ने मौके पर प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की है। उधर, दमकल अधिकारी कर्म सिंह ने कहा कि आग से करीब सात लाख का नुकसान हुआ है। हालांकि करीब 20 लाख की संपत्ति को बचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed