फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   तीन माह में पूरा करना होगा पुल का काम

तीन माह में पूरा करना होगा पुल का काम

Tue, 12 Mar 2019 09:43 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 12 Mar 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
तीन माह में पूरा करना होगा पुल का काम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के भूतनाथ में क्षतिग्रस्त हुए पुल को ठीक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में पुल के मरम्मत कार्य के लिए विभाग ने टेंडर निकाल दिए हैं। टेंडर 15 मार्च को ओपन कर दिए जाएंगे। देश की नामी कंपनियों से ब्रिज को लेकर टेंडर मांगे गए थे। टेंडर काल करने के बाद बड़ी कंपनियों ने अपनी कोटेशन लगाई है।
टेंडर ओपन हो जाने के बाद पुल का कार्य किसी एक कंपनी को सौंप दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जिस कंपनी को पुल की मरम्मत का कार्य सौंप रहा है, उस कंपनी को टेंडर लगने के बाद तीन माह के अंदर काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन

   टेंडर के लिए सिर्फ उन्हीं कंपनियों से संपर्क किया गया है, जो इस तरह के क्षतिग्रस्त पुलों की मरम्मत के साथ निर्माण भी करती हैं। भूतनाथ पुल का मामला भी काफी पेचिदा है। एक तरफ से झुके हुए ब्रिज को ठीक करना आसान काम नहीं लग रहा है। गौर रहे कि भूतनाथ पुल में दरारें आ जाने पर इसे जनवरी में यातायात के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद पुल से वाहनों की आवाजाही बंद है। कुल्लू शहर का सारा ट्रैफिक अखाड़ा बाजार होकर निकल रहा है। ऐसे में अखाड़ा बाजार में जाम की स्थिति बन रही है। जाम से लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि पुल की मरम्मत के लिए विभाग ने टेंडर निकाले हैं। ये 15 मार्च को ओपन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि टेंडर में देश की चुनिंदा कंपनियों को बुलाया गया है। कंपनी को तीन माह के अंदर पुल का मरम्मत कार्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed