{"_id":"5c3b3b17bdec22732d01fc46","slug":"51547385623-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों से लूट खसूट कर रहे निजी वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों से लूट खसूट कर रहे निजी वाहन चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली की वादियां बर्फ से लकदक हो गई हैं। बर्फ गिरते ही मनाली में पर्यटकों से लूट-खसूट का धंधा भी शुरू हो गया है। मनाली में निजी वाहन चालक सवारियां ढोकर पर्यटकों से मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं। शनिवार रात को अचानक हुई बर्फबारी के चलते दिल्ली सहित अन्य स्थलों से आने वाली वोल्वो बसों के पहिये पतलीकूहल और आलू ग्रांउड में ही थम गए। बर्फबारी के कारण वोल्वो बसें मनाली तक नहीं जा पा रही हैं।
निजी वाहन चालक पर्यटकों से उनके होटलों तक पहुंचाने के लिए ढाई हजार से चार हजार रुये वसूले रहे हैं। ठंड में ठिठुरते सैलानी भी पैसा देने को मजबूर हैं। निजी जिप्सी, टाटा सूमो सहित अन्य फोर वाई फोर वाहन मालिक सैलानियों को लूट रहे हैं। मनाली नेहरू कुंड से सोलंगनाला तक एक सवारी से तीन हजार रुपये लिए जा रहे हैं। पतलीकूहल से मनाली और मनाली से पतलीकूहल वापस लाने के लिए मोटी रकम सैलानियों से ली जा रही है। इसे लेकर पर्यटकों ने नाराजगी जाहिर की है। गौर रहे कि बर्फबारी का लुत्फ उठाने कुल्लू मनाली काफी संख्या में सैलानी आ रहे हैं। इस प्रकार की मनमानी से पर्यटन कारोबार पर इसका बुरा असर पड़ेगा। हालांकि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक-दो वाहनों के चालान भी काटे हैं। लेकिन अधिकतर वाहन चालक धड़ल्ले से पर्यटकों से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। हिमांचल टैक्सी ऑपरेटर के प्रधान गुप्त राम मारूति ने कहा कि निजी वाहन मालिकों की मनमर्जी से यह सब हो रहा है। प्रशासन भी इसके आगे लाचार नजर आ रहा है।
वाहनों को कब्जे में लेने के दिए निर्देश
एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि सवारियों को लेकर जा रहे निजी वाहनों के चालान किए गए हैं। पुलिस को इस संबंध में सख्त कार्रवाई करते हुए चालान और वाहन को कब्जे में लेने के निर्देश दिए गए हैं।