फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू अस्पताल में दो डॉक्टरों ने किया ज्वाइन, एक के हुए आर्डर

कुल्लू अस्पताल में दो डॉक्टरों ने किया ज्वाइन, एक के हुए आर्डर

Thu, 10 Jan 2019 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू अस्पताल में दो डॉक्टरों ने किया ज्वाइन, एक के हुए आर्डर
कुल्लू अस्पताल को मिला सर्जन और एमबीबीएस डॉक्टर
विज्ञापन

अब मरीजों को ऑपरेशन के लिए नहीं मिलेगी लंबी तारीख
अस्पताल में दोनों डॉक्टरों ने किया ज्वाइन, एक के हुए ऑर्डर
बलदेव राज
कुल्लू। प्रदेश के तीन जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति और मंडी जिला के सीमांत क्षेत्रों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दो नए डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है, जबकि एक अन्य डॉक्टर के यहां ऑर्डर हुए हैं। जल्द ही ये डॉक्टर भी यहां ज्वाइन कर लेंगे। अस्पताल में सर्जन और एमबीबीएस डॉक्टर आने से मरीजों को राहत मिलेगी। दो नए डॉक्टरों के ज्वाइन करने, एक के ऑर्डर होने से अब अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें भी कम होंगी। वहीं, कुल्लू घाटी के लोगों के लिए भी यह राहत भरी खबर है।
गौर रहे कि अस्पताल में एक ही सर्जन होने के चलते मरीजों को ऑपरेशन के लिए लंबी तारीख मिल रही थी। अस्पताल में एक सर्जन ही सेवाएं दे रहा था। उसके अवकाश पर होने के कारण अस्पताल के मरीजों को दिक्कतें पेश आती थी। अब दूसरे सर्जन डॉ. तेजिन डोलकर बोध के ज्वाइन करने से अस्पताल में मरीजों को लंबी तारीख का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों के ऑपरेशन समय पर हो सकेंगे, जबकि अन्य डॉक्टर सुनील कुमार पुजारा के आने से स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बेहतर हो सकेंगी। इसके साथ ही डॉ. विकास डोगरा के अस्पताल के लिए ऑर्डर हुए हैं। अब अस्पताल में नेत्र रोग को छोड़ हर विभाग के दो-दो डॉक्टर हो गए हैं। फिलहाल अस्पताल में स्वीकृत 37 पदों में अब डॉक्टरों की संख्या 31 हो गई है। डॉ. विकास डोगरा के ज्वाइन करते ही यह संख्या 32 हो जाएगी। शहरवासी ववेक सूद, धर्म चंद, तारा चंद, दलीप सिंह, शीला देवी, मीरा गुलेरिया, रामसरन, दिले राम, सेस राम, मनोज कुमार ने कहा सर्जन समेत अन्य डॉक्टरों के मिलने से अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने सरकार से मांग की है कि अस्पताल में जल्द ही नेत्र रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति भी की जाए। उधर, सीएमओ डॉ सुशील चंद्र ने कहा कि अस्पताल में दो नए डॉक्टरों ने ज्वाइन किया है, जबकि एक डॉक्टर के कुल्लू अस्पताल के लिए ऑर्डर हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए बचनवद्ध है।
विज्ञापन

बॉक्स
प्रतिदिन 700 की ओपीडी है अस्तपाल में
क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन औसत करीब 700 लोग प्रतिदिन उपचार के लिए आते हैं। इसमें शिशु रोग, महिला और पुरुष ओपीडी आदि शामिल हैं। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 300 बैड हैं। अस्पताल में डायलिसिस लेकर अन्य सुविधाएं मरीजों को दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed