फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   केंद्रीय टीम ने ली नुकसान की रिपोर्ट

केंद्रीय टीम ने ली नुकसान की रिपोर्ट

Tue, 27 Nov 2018 06:15 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने ली नुकसान की रिपोर्ट
टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्ल। बरसात के मौसम में कुल्लू और लाहौल-स्पिीति जिले में हुए नुकसान की विस्तृत फील्ड रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार की एक उच्च स्तरीय टीम ने कुल्लू-मनाली क्षेत्र का दौरा किया।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव विवेक भारद्वाज के नेतृत्व में आई तीन सदस्यीय टीम के साथ हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के विशेष सचिव डीसी राणा भी मौजूद थे। सोमवार देर शाम कुल्लू पहुंची इस टीम ने सर्किट हाउस में कुल्लू और लाहौल-स्पिीति जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की और नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तलब की। जिलाधीश कुल्लू यूनुस और जिलाधीश लाहौल-स्पिीति अश्वनी चौधरी ने टीम के सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा अपने-अपने जिलों के नुकसान की रिपोर्ट पेश की। लोक निर्माण विभाग, आईपीएच, बिजली बोर्ड, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कृषि, बागवानी और अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। मंगलवार सुबह केंद्रीय टीम ने कुल्लू के निकट लुग्गड़भटटी, रायसन बिहाल, डोभी, पतलीकूहल और अन्य स्थानों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस अवसर पर टीम के अन्य सदस्यों जल संसाधन मंत्रालय के निदेशक ओपी गुप्ता और केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्रालय के अधीक्षण अभियंता विपनेश शर्मा के अलावा एडीएम कुल्लू अक्षय सूद, एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, सहायक आयुक्त सन्नी शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल संगराय, आईपीएच के देवेश भारद्वाज और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed