फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   वाहे गुरु, वाहे गुरु के जयघोष से गूंजा स्वार

वाहे गुरु, वाहे गुरु के जयघोष से गूंजा स्वार

Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
वाहे गुरु, वाहे गुरु के जयघोष से गूंजा स्वार
स्वार। श्री गुरुनानक देव जी महाराज के 550 वें प्रकाशोत्सव पर्व के अवसर पर उत्तराखंड स्थित श्री नानकमता साहिब गुरुद्वारे से देर रात नगर कीर्तन गुरुतेग बहादुर सिंह सभा पहुंचा। प्रात: होने पर नगर कीर्तन नगर में निकाला गया ।इस दौरान पूरा नगर वाहे गुरु,वाहे गुरु के जयघोष से गूंज उठा । संगत ने नगर कीर्तन का जगह- जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया ।
विज्ञापन

रविवार की देर रात उत्तराखंड के नानक मता साहिब गुरुद्वारे से श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर शु्रु हुआ नगर कीर्तन करीब रात्रि 10 बजे नगर पहुंचा और स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन

सोमवार की प्रात: गुरुद्वारे में अरदास लगाई गई ।इस दौरान नगर कीर्तन में मौजूद नानकमता साहिब गुरुद्वारे के डायरेक्टर निर्मल सिंह,समाज सेवी हरवीर सिंह, बाबा निर्मल सिंह, जरनैल सिंह, प्रीतम सिंह,संधू, बलदेव सिंह, मंजीत सिंह,जगजीत सिंह जोगी, महेश चंद्र शर्मा आदि लोगों को सरोपा भेंट कर नगर कीर्तन शुरू हुआ जो कि नगर के सैनी मोहल्ला मुख्य बाजार कोतवाली मार्ग स्वार बाजपुर मार्ग होता हुआ तहसील बिलासपुर के लिए प्रस्थान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन का संगत ने जगह-जगह जलपान और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।पूरा नगर वाहे गुरु,वाहे गुरु का जयघोष से गुंजायमान रहा ।वहीं स्वार बिलासपुर मार्ग स्थित गांव नवी गंज स्थित गुरुद्वारे पर सिख संगत ने जोरदार स्वागत किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed