फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   नग्गर स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत

नग्गर स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत

Tue, 13 Nov 2018 06:43 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 06:43 PM IST
विज्ञापन
नग्गर स्कूल के मेधावी किए पुरस्कृत
पुरस्कार के साथ छात्र-छात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नग्गर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नग्गर में मंगलवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें वन, परिवहन, युवा सेवाएं व खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि नग्गर स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस साइंस लैब बनाई जाएगी। इसमें विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए शिक्षक और अभिभावक विशेष एहतियात बरतें तथा बच्चों के अलावा स्कूल परिसर के आसपास संदिग्ध लोगों पर भी कड़ी नजर रखें। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को ऐच्छिक निधि से 21000 रुपये की घोषणा, स्कूल परिसर में मंच के निर्माण के लिए राशि का प्रावधान करने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य एचआर भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। मालती व सहेलियों ने गरबा नृत्य, काजल व सहेलियों ने नाटी डालकर वाहवाही लूटी। पीयूष व साथियों ने योग शो, जमा दो छात्राओं ने राजस्थानी गीतों पर डांस, सपना व सहेलियों ने लाहौल गीतों पर नाटी, सोनिया और सहेलियों ने हरयाणवी गीतों पर डांस, ममता और सहेलियों ने किन्नौरी गीतों पर नाटी डाली। दविना व सहेलियों ने नेपाली गीतों पर, रूचिका के ग्रुप ने कुल्लवी नाटी डालकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष मेघ सिंह ठाकुर, मनाली भाजपा मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह, बीडीसी उपाध्यक्ष अमर ठाकुर और पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये मेधावी हुए सम्मानित
कक्षा जमा दो साइंस से भारती, अंजली ठाकुर, जमा दो कॉमर्स से सरिता, केहर सिंह, जमा दो आर्ट्स से दानवीर, अनामिका, खेल में जितेंद्र कुमार, प्रेम, लखनपाल, भाषण में इशा, अवंतिका, समूह गान में मृदुल, लखनपाल, विवेक, राजेश, कर्ण, स्काउट एंड निखिल, दीपा, रेखा, मनु आदि सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed