{"_id":"5bbdf86d867a552849703659","slug":"51539176557-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामशिला, मौहल मुख्य मार्ग में वाहन नहीं कर सकेंगे खड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामशिला, मौहल मुख्य मार्ग में वाहन नहीं कर सकेंगे खड़े
Updated Wed, 10 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। 19 से 25 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग जोन और नौ पार्किंग स्थल घोषित किए गए हैं। इस संबंध में उपायुक्त ने अधिसूचना जारी कर दी है। उपायुक्त यूनुस ने कहा कि रामशिला, मौहल मुख्य मार्ग पर वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
ढालपुर चौक से उपायुक्त कार्यालय, क्षेत्रीय अस्पताल, कॉलेज गेट, कलाकेंद्र और बीडीओ कार्यालय का सर्कुलर रोड भी टू-वे और जोन व नो पार्किंग जोन रहेगा। यह आदेश 18 से 26 अक्तूबर तक लागू रहेंगे। उपायुक्त ने सड़कों के किनारे रहने वाले लोगों से भी अपने वाहनों को निजी परिसरों के भीतर या चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने की अपील की है। जिलाधीश ने कहा कि बजौरा-रामशिला मार्ग पर मालवाहक वाहनों से सामान उतारने या चढ़ाने का कार्य रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक ही किया जा सकेगा। मनाली से भुंतर की ओर आने-जाने वाले सभी वाहन रामशिला पुल से लेफ्ट बैंक सड़क होकर ही निकलेंगे। हर वर्ष की तरह कॉलेज गेट के पास पशु मैदान में लोकल बसों के लिए अस्थायी बस स्टैंड स्थापित किया जाएगा। लेकिन लगघाटी और मनाली की ओर जाने वाली बसें सरवरी बस स्टैंड से ही चलेंगी। भुंतर के बैली पुल से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही भारी वाहनों को आवाजाही की मंजूरी मिलेगी। उधर, अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए हैं। इनमें सर्किट हाउस के पास वन विभाग का परिसर, मोनाल कैफे, कॉलेज मैदान, अखाड़ा बाजार सब्जी मंडी, अखाड़ा बाजार टापू पुल, सरवरी, पुराना बस स्टैंड अखाड़ा बाजार, डीएवी मौहल, पैट्रोल पंप गांधीनगर, महंत बेहड़, मिनी सचिवालय, शनि मंदिर लेफ्ट बैंक, महिला पुलिस स्टेशन सरवरी, पुलिस लाइन बाशिंग, पिरड़ी, कैलाश थियेटर, शांगरी बाग और लेफ्ट बैंक में कुल्लू वैली शाल शोरूम के पास पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।