फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पहाड़ी दरकने से एनएच-305 पर गिरे पत्थर-मलबा

पहाड़ी दरकने से एनएच-305 पर गिरे पत्थर-मलबा

Mon, 08 Oct 2018 07:00 PM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी दरकने से एनएच-305 पर गिरे पत्थर-मलबा
सड़क बंद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार/कुल्लू। औट-लुहरी-सैंज एनएच 305 बालीचौकी स्थित चलोगी जगह पर पहाड़ी दरकने से कई घंटों तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। दोनों तरफ से एचआरटीसी की करीब एक दर्जन बसों के साथ कई निजी बसें घंटों तक फंसी रही। इसके अलावा अन्य छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पहाड़ी दरकने से बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे बंजार घाटी में अंधेरा पसर गया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास बालीचौकी के पास पहाड़ी दरकने से बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए। इसमें रामपुर, आनी की तरफ से कुल्लू आ रही निगम की बसों के साथ दोपहर पौने दो बजे कुल्लू से आनी जा रही बस भी देर शाम तक फंसी रही। हालांकि कई बसों की सवारियों को ट्रांसमिट कर उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया। इसके बावजूद सैकड़ों सवारियों को परेशान होना पड़ा है। सबसे अधिक मुश्किल कुल्लू से आनी जा रही बसों की सवारियों को होना पड़ा। बस अड्डा बंजार के प्रभारी नेत्र सिंह ने कहा कि बालीचौकी के पास पहाड़ी दरकने से निगम की बसें दोनों तरफ से फंसी हैं। नेशनल हाईवे को बहाल करने के लिए अथॉरिटी ने दोनों तरफ से मशीनरी तैनात कर चट्टानें व मलबे को हटाने का काम शुरू किया। बताया जा रहा है कि नेशन हाईवे के किनारे अवैध खनन के चलते यह हादसा हुआ है। लेकिन पूरी पहाड़ी आने से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। उधर, एनएच 305 के अधिशाषी अभियंता संजय सोनी ने कहा कि नेशनल हाईवे बंद होने के तुरंत बाद मशीनरी को लगाया गया था और देर शाम को औट-लुहरी-सैंज हाईवे 305 यातायात के लिए बहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed