फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाएं स्थायी नीति

आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाएं स्थायी नीति

Sat, 06 Oct 2018 06:28 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनाएं स्थायी नीति
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। सीटू ने आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए स्थायी नीति बनाने की मांग को लेकर वीरवार को कुल्लू में प्रदर्शन किया। आउटसोर्स कर्मचारियों ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग की। इस संबंध में उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया।

सीटू के जिलाध्यक्ष भूप सिंह भंडारी ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सरकार कोई नीति नहीं बना रही है। प्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या 40 हजार से अधिक हो गई है। इनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। आउटसोर्स कर्मचारियों को सभी प्रकार की सरकारी छुट्टियों का प्रावधान किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों का ठेकेदारों की ओर से किए जा रहे शोषण पर रोक लगाई जाए। कई आउटसोर्स एजेंसियां इन कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन, छुट्टियां और मेडिकल लाभ नहीं देती हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों से आठ की बजाय 12 घंटे काम लिया जाता है। ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता है। सीटू मांग करती है कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए ठोस नीति बनाए। अन्यथा प्रदेश स्तर पर आउटसोर्स कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। इस दौरान जिला सचिव राजेश ठाकुर, चुनी लाल, वरयाम, ललित, महेश्वर, खीमा राम, संदीप, अरुण, संजीव, राकेश, घनश्याम, कालीदास, रामेंद्र, हिम्मत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed