{"_id":"5b8962cd42c792462e3b43fe","slug":"51535730381-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे नैना सावन भादो गीत ने लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे नैना सावन भादो गीत ने लूटी वाहवाही
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम द्वारा 11वां मल्हार उत्सव देवसदन में धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में उपायुक्त यूनुस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मशहूर संगीतकार व कवि राम कुमार कपूर के द्वारा उपायुक्त कुल्लू के सम्मान में रचित कविता को सुनाया। मल्हार उत्सव में कलाकारों ने केवल वर्षा ऋतु के गीतों पर आधारित गीतों और नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दी। सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षुओं द्वारा स्व. प्रो श्याम ठाकुर की कालजयी रचना अरररर हो आई से कार्यक्रम का आगाज हुआ। जिसे गौरी, सिमरन, भुवनेश्वरी, अर्पिता, लनशनिया, संजू, खुशबू, करिश्मा, लक्ष्मी, बबली ने पेश किया। बबिता ने... का करूं सजनी आये न बालम, गोबिंद ने... अज हुन आये बालम सावन बीता जाए, पायल व अर्पिता ने... बोले रे पपीहा, अंकुश व मनोज भारती ने... मौसम आएंगे जाएंगे गीत पर प्रस्तुति दी। पल्लवी ने... सावन बीता जाए पियरवा, रिया व शगुन ने सेमी क्लासिकल नृत्य, सारेगामा फेम पायल ठाकुर ने... मेरे नैना सावन भादों पर दर्शकों की तालियां बटोरीं। तबले पर अमित महंत व दीनदयाल, हारमोनियम पर पंडित विद्यासागर शर्मा, गिटार पर मोहित ने संगत की। बनारस घराने की उच्च कोटि की गायिका विदुषी पदमजा चक्रवर्ती गायन राग मियां मल्हार गाया। राग देश में कजरी व राग पिलु में दादरा के साथ अपना गायन समाप्त किया। अभिषेक मिश्रा व अखिल ने तबला वादन, हारमोनियम पर डॉ. नीरज गांधी, तानपूरे पर कुमारी वैदिक व गोबिंद घोष रहे। संस्था द्वारा इस अवसर पर सरफ राज हुसैन, उर्मिला सूद, देविंद्र नेगी, भवानी चरण भारद्वाज, पार्षद तरुण विमल व अनीता शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तरीय युवा उत्सव में लोकनृत्य तथा एकांकी विधा में विजेता रहे दल के कलाकार केतन वर्मा, तरुण कांत सभरवाल, अखिल शर्मा, शुभम सेन, सुलभ कौशल, निखिल कौशल, भूपेंद्र ठाकुर, सनी, जवन, चंद्रकांत, शंभ्रा, अंकिता, काजल ठाकुर, कृष्णा, गीतांजलि, सुनीता व दिशा ठाकुर को भी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कैप्टन रणधीर सल्हुरिया, महासचिव सुंदर श्याम महंत, राजेंद्र प्रसाद, जितेन्द्र ठाकुर, जगदीश ठाकुर, बंती शर्मा, निरंजन शर्मा, प्रतिमा शर्मा, कमलेश शर्मा, हेमा शर्मा, कमलकांत विद्रोही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन