{"_id":"5b854d7442c792466f4a1d68","slug":"51535462772-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब तकनीशियन ने महिला से की गाली गलौच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब तकनीशियन ने महिला से की गाली गलौच
Updated Tue, 28 Aug 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भुंतर (कुल्लू)। प्राइमरी हेल्थ सेंटर भुंतर के तकनीशियन पर एक महिला ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीड़ित महिला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है।
भुंतर क्षेत्र के तहत आने वाले खोखन गांव की दुर्गा उर्फ दीपांशी ठाकुर पत्नी ओमचंद ठाकुर ने कहा कि वह एचबी का टेस्ट करवाने भुंतर पीएचसी गई। लेकिन लैब तकनीशियन अपनी कार्यशाला में नहीं था। वह उसे बुलाने बाहर गई। जब तकनीशियन उसे मिला तो उसने एचबी का टेस्ट करवाने की बात कही। तकनीशियन टेस्ट की बात को लेकर भड़क गया और उसके उसकी शादीशुदा जिंदगी के बारे भी अभद्र टिप्पणी और गाली गलौच की। वह बुरी तरह बुखार से पीड़ित थी। महिला ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र सौंपकर मांग की है कि उक्त तकनीशियन इससे पहले भी कई मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, इस मामले को लेकर सीएमओ डॉ. सुशील चंद ने कहा कि महिला की शिकायत पर इस मामले की जांच के आदेश विभाग को दे दिए हैं। अगर तकनीशियन दोषी पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।