{"_id":"5b53364f4f1c1b3c748b6357","slug":"51532180047-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू की सड़कों पर दौड़ने लगे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू की सड़कों पर दौड़ने लगे ट्रक
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में ट्रक सड़कों पर दौड़ने लगे हैं। हालांकि पहले दिन भी कुल्लू में ट्रक की हड़ताल का आंशिक असर देखा गया था। लेकिन दूसरे दिन शनिवार से घाटी में ट्रकों की आवाजाही सामान्य रही है और जरूरत के अनुसार ट्रक को भेजा गया है। कुल्लू जिला में शनिवार को सब कुछ सामान्य रहा और मांग के अनुसार बागवानों, व्यापारियों व अन्य ढुलाई के काम के लिए ट्रकों को भेजा गया।
घाटी में सेब सीजन को देखते हुए ट्रक यूनियनों के लिए हड़ताल घाटे को सौदा है। ऐसे में ट्रक यूनियन किसी तरह का खतरा नहीं उठाना चाहती है। जिला कुल्लू में लगभग 500 से अधिक ट्रक है। ट्रकों की आवाजाही से जिला के किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। बागवान रमेश लाल, किशन चंद, किशोरी लाल, धर्म सिंह, गोपाल सिंह, बेली राम, कमलू राम, जगदीश ठाकुर, तेजा सिंह, आलम चंद का कहना है कि जिला के निचले इलाकों में सेब का सीजन शुरू होने वाला है और कई जगहों पर नाशपाती व सब्जियों की सप्लाई भेजी जा रही है। इससे रोजाना दर्जनों ट्रकों को उत्पाद लेकर भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के ऐन मौके पर ट्रकों की हड़ताल होना हैरान करने वाला है। इससे किसान-बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। उधर, कुल्लू ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान होमिंद्र महंत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ उनकी मांग है। उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सेब सीजन के चलते ट्रकों को खड़ा नहीं रखा जा सकता है।