{"_id":"5b226b064f1c1baa6e8b7b8f","slug":"51528982278-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलांग अस्पताल के इंडोर मरीजों को नहीं मिल रहा खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलांग अस्पताल के इंडोर मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Updated Thu, 14 Jun 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलांग अस्पताल के इंडोर
मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
कुक की सेवानिवृृत्ति के बाद डेढ़ महीने से क्षेत्रीय अस्पताल का मैस बंद प्रधान स्वास्थ्य सचिव ने निदेशक और सीएमओ से की रिपोर्ट तलब
अस्पताल में भर्ती गरीब और मजदूर मरीजों को हो रही है परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल-स्पीति)। केलांग अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण मरीजों को करीब डेढ़ महीने से खाना उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। मामले की जानकारी होने के बावजूद जिला प्रशासन ने भी अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की है। बीमार होने की सूरत में बाहरी राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मीडिया ने जब इस मामले की सूचना प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग बीके अग्रवाल देने के बाद स्वास्थ्य निदेशक व सीएमओ लाहौल-स्पीति को नोटिस जारी करके मामले जानकारी तलब की है।
स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार किया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात कुक 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए हैं। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य निदेशालय को नहीं दी। लिहाजा अस्पताल में इंडोर मरीजों को खाना मिलना बंद हो गया। इंडोर मरीज रामदासी, प्रेमबूटी, रमेश, भागचंद, रेखा और सुशीला ने बताया कि उन्हें अस्पताल में एडमिट होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से खाना नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता रिगजिन हायरपा और पंचायत प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि इंडोर मरीजों के साथ अस्पताल प्रबंधन की यह लापरवाही निंदनीय है। प्रशासन को इसकी जांच करवानी चाहिए। क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ डीडी शर्मा का कहना है कि अस्पताल में तैनात कुक की सेवानिवृत्ति की सूचना देरी से मिली। कुक की व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है लेकिन अस्पताल में मरीजों की कम संख्या को देखते हुए कोई भी व्यक्ति खाना खिलाने को तैयार नहीं है।