फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सेब सेटिंग में बागवानों को लगा झटका

सेब सेटिंग में बागवानों को लगा झटका

Wed, 02 May 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 02 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
सेब सेटिंग में बागवानों को लगा झटका
सेब सेटिंग में बागवानों को लगा झटका
विज्ञापन

सेटिंग के दौरान खराब मौसम, बारिश से हुआ असर
बागवानों के अधिकतर सेब के बगीचे खाली
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। बागवानी के मशहूर कुल्लू घाटी में सेब सेटिंग के बाद घाटी के अधिकतर सेब बगीचे खाली ही नजर आ रहे हैं। सेटिंग के दौरान मौसम खराब, बारिश से सेब की सेटिंग प्रक्रिया खराब हुई है। जिसके बाद सेब पौधों में पत्ते ही नजर आ रहे हैं। जबकि सेब कम बगीचों में नजर आ रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस बार उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है। बागवानी विभाग ने ओलावृष्टि से हुए सेब को नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है। घाटी में इस बार सेब का कितना उत्पादन होगा। इसका भी आंकलन किया जा रहा है। इस संबंध में बागवान रमेश कुमार, केख राम, तेज ठाकुर, बुद्धि सिंह, कमली राम, नानक ठाकुर, रोशी शर्मा, प्रीतम चंद, माघू राम, विजय कुमार, रविंद्र शर्मा और बिट्टू के अनुसार पिछली बार बागवानों को खराब मौसम के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा था। इस बार सेटिंग के दौरान मौसम खराब हो रहा है। नाशपाती की फसल 60 -70 फीसदी कम है। अब सेब ने भी बागवानों को झटका दिया है। फ्लावरिंग के दौरान पौधों में बंपर फ्लावरिंग देखने को मिली थी। लेकिन अब सेब पौधों में सेब कम ही नजर आ रहे हैं। लगातार दूसरी बार खराब मौसम का खामियाजा बागवानों को भुगतना पड़ा है। उधर बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि ओलावृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed