{"_id":"5ae5f1314f1c1b76098b7122","slug":"51525018929-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ कम होने पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ कम होने पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री
Updated Sun, 29 Apr 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीड़ कम होने पर नहीं पहुंचे मुख्यमंत्री
धरी की धरी रह गई कुल्लू नगर परिषद की तैयारियां
आईपीएच के लाइव शो के चलते खाली रहा कलाकेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपल जातर में शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कलाकेंद्र नहीं आ पाए। कलाकेंद्र में चल रही मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में भीड़ कम होने से मुख्यमंत्री नहीं आए और नगर परिषद कुल्लू की ओर से सीएम के स्वागत के लिए की गईं सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। नगर परिषद ने सीएम के स्वागत के लिए ढोल नगाड़ों के साथ कुल्लवी नाटी का भी इंतजाम कर रखा था।
वहीं नप प्रतिनिधि कलाकेंद्र के वीआईपी गेट पर सीएम जय राम ठाकुर के आने को लेकर साढ़े नौ बजे तक टकटकी लगाए बैठे रहे। सीएम जयराम ठाकुर के टूअर प्रोग्राम में यह कार्यक्रम शामिल किया गया था और उनके कलाकेंद्र पहुंचे का समय 28 अप्रैल शाम 7:35 बजे का था। मुख्यमंत्री के कलाकेंद्र न आने की वजह दर्शकों की कम भीड़ को बताया जा रहा है। ढालपुर के क्रिकेट स्टेडियम में चल रहे आईपीएल के लाइव शो के चलते पीपल जातर की पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों की संख्या कम थी और कई कुर्सियां तक खाली पड़ी रही। हालांकि सीएम के कलाकेंद्र आने को लेकर स्थानीय विधायक सुंदर सिंह भी मौजूद थे। वहीं प्रदेश भाजपा के महामंत्री राम सिंह के साथ कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी कलाकेंद्र पहुंचे थे लेकिन मुख्यमंत्री के पीपल जातर में नहीं आने से वसंतोत्सव का उद्घाटन ही नहीं हो पाया। जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी है।