{"_id":"5ae1ff834f1c1b330a8b6b5c","slug":"51524760451-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय पूईद मेले कुल्लवी नाटी के साथ संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय पूईद मेले कुल्लवी नाटी के साथ संपन्न
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं के संग झूमे माता के देवलु
पूईद मेला कुल्लवी नाटी के साथ संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। घाटी की अधिष्ठात्री माता जगन्नाथी भुवनेश्वरी पूईद का पांच दिवसीय पूईद मेला का समापन कुल्लवी नाटी के साथ हुआ। वीरवार को माता के प्रांगण में तीन महिला मंडल की दर्जनों सदस्यों सहित देवलुओं ने भी कुल्लवी नाटी डाली। इस मौके पर माता के मंदिर में सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु और भक्तों का तांता लगा रहा।
माता के दरबार में सैकड़ों की संख्या में भक्तों और हारियानों ने हाजिरी भरी और सुख, समृद्धि और खुशहाली का आशीष माता से लिया। पांच दिन तक मां के दरबार में कारकून देव विधान का निर्वहन करने मंदिर में उपस्थित रहे। इस अवसर पर माता के मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। वीरवार को देव परंपरा के अनुसार माता के प्रांगण में कुल्लवी नाटी का शुभारंभ माता के कारदार के नेतृत्व हुआ। इस परंपरा का निर्वहन देव विधि के अनुसार सदियों से हो रहा हैं। इन पांच दिनों में माता के गुर के माध्यम से कई श्रद्धालुओं ने जिज्ञासा भरे प्रश्नों के उतर भी जाने। देवी-देवता कारदार संघ के सलाहकार एवं माता जगन्नाथी के कारदार झाबे राम ठाकुर के अनुसार माता का मेला गत रविवार को मां के जगराते के साथ शुरू हुआ। जो वीरवार को नाटी के साथ संपन्न हो गया। पांच दिनों में माता और देवता नारायण ने देव परंपरा का बखूबी निर्वहन किया।
मेला कमेटी के प्रधान जवाहर लाल शर्मा ने बताया कि इस बार मेले में उझी घाटी की तीन महिला मंडलों ने विशाल नाटी सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका भरपूर मनोरंजन किया। महिलाओं ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी और लोगों ने कार्यक्रम को काफी सराहा। इस मौके पर पूईद पंचायत के पूर्व प्रधान उत्तम शर्मा, पूर्व उपप्रधान चमन ठाकुर, सुभाष शर्मा, फौजी पूर्ण ठाकुर, मास्टर चनेराम और जयदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।