{"_id":"59e78ba34f1c1bf3538b8304","slug":"51508346787-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता ने चाहा तो हैट्रिक जरूर बनेगी: गोविंद ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता ने चाहा तो हैट्रिक जरूर बनेगी: गोविंद ठाकुर
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता ने चाहा तो हैट्रिक जरूर बनेगी : गोविंद ठाकुर
बोले, विपक्ष में रहकर भी करवाए कई विकास कार्य
टिकट की घोषणा के बाद समर्थकों ने फोड़े पटाखे
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली/पतलीकूहल। विधानसभा क्षेत्र मनाली के विधायक गोविंद ठाकुर को मनाली से भाजपा का टिकट मिला है। भाजपा हाइकमान की ओर से की गई इस अधिकारिक घोषणा के बाद गोविंद ठाकुर ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक विपक्ष में रहने के बावजूद उन्होंने मनाली क्षेत्र में कई विकास कार्य करवाए हैं। कई सड़कों, पुलों और पेयजल योजनाओं को विधायक प्राथमिकता लिस्ट में डलवा कर इन कार्यों की शुरूआत करवाई गई। वह तीसरी बार चुनावी समर में कूद रहे हैं। जनता के सहयोग से वे 2007 में कुल्लू सीट को जीतने में कामयाब रहे। इसके बाद नया मनाली विधानसभा क्षेत्र में बनने के बाद यहां पर हुए चुनाव को जीतकर मनाली से जीतकर यहां के पहले विधायक बने। लिहाजा इस बार भी जनता ने चाहा तो तीसरी बार जीतकर हैट्रिक लगने में कामयाब रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के बारे में जनता को बताएं। इधर समर्थकों ने गोविंद ठाकुर को टिकट मिलने की अधिकारिक पुष्टि के बाद खूब आतिशबाजी की।