{"_id":"59b01b064f1c1bea7f8b460f","slug":"51504713478-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राणाबाग-कांडीबाग सड़क के उद्घाटन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राणाबाग-कांडीबाग सड़क के उद्घाटन की तैयारी
Updated Wed, 06 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। एक दशक बाद राणाबाग-कांडीबाग-घुहाटन सड़क के उद्घाटन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। स्थानीय विधायक इस सड़क को 15 सितंबर से पहले करशैईगाड़ की जनता को समर्पित करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि बरसात के चलते सड़क जगह-जगह खस्ताहाल है। लोनिवि का दावा है कि उद्घाटन से पहले 13 किलोमीटर लंबी राणाबाग-कांडीबाग-घुहाटन सड़क को पूरी तरह से बस योग्य तैयार किया जाएगा। चुनावी साल में सत्तासीन कांग्रेस सरकार के विधायक सड़क, पेयजल, स्कूल तथा स्वास्थ्य केंद्रों का धड़ाधड़ से उद्घाटन करने में जुटे हैं। दूसरी ओर विपक्ष कांग्रेेस पर आधा-अधूरा काम कर उद्घाटन करने का आरोप लगा रहा है। खैर, बाह्य सराज की करशैईगाड़ घाटी के लोगों का इंतजार खत्म हो गया है। दस साल के लंबे इंतजार के बाद करशैईगाड़, फनौटी, टकरासी, लगौटी तथा साथ लगी मंडी जिला के बगड़ाथाच व झरेढ़ पंचायत के हजारों लोगों का लाभ मिलेगा। बस सुविधा के साथ घाटी के किसान-बागवानों को अपना उत्पाद को मंडियों तक पहुंचना आसान होगा। लोनिवि के सहायक अभियंता पीडी कश्यप ने कहा कि जो सड़कें तैयार हो गई हैं, उनको जनता को समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर तक राणाबाग-कांडीबाग-घुहाटन सड़क का भी उद्घाटन कर लोगों की राहत दी जाएगी।